भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कानून व्यवस्था और जेपीएससी में धांधली पर गंभीर चर्चा
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली के आरोपों पर चर्चा हुई। पार्टी नेता ने कहा कि पार्टी की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई।

सौजन्य से:- Hindustan
राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली पर भाजपा गंभीर
प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर की गई चर्चा, सांगठनिक विषयों, एसआईआर में पार्टी की भूमिका पर विमर्श
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य की वर्तमान स्थिति के अलावा सांगठनिक विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई। बैठक में राज्य में ध्वस्त कानून व्यवस्था, जेपीएससी में धांधली के आरोपों के मामले पर भाजपा काफी गंभीर दिखी। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी की इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अकर्मण्यता के कारण पूरे प्रदेश की चरमराई विधि व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई।
आज राज्य में पुलिस के समक्ष हत्या हो रही है, पुलिस हिरासत में ज्यादती हो रही है, कानून व्यवस्था से जुड़े ऐसे कई मामले पर चर्चा की गई। भाजपा महामंत्री ने कहा कि अभी बरसात का मौसम है, किसानों को समुचित खाद-बीज कैसे उपलब्ध हों, इस बिंदु पर भी बात हुई। जेपीएससी में धांधली सहित ऐसे तमाम ज्वलंत और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं बैठक के दौरान सांगठनिक विषयों, एसआईआर में पार्टी की भूमिका आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय एवं दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह उपस्थित थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

