होमअपराधयौन शोषण कानून पर बड़ा बयान: बृजभूषण शरण सिंह, 'दुरुपयोग से परिवार बर्बाद, बच्चे आत्महत्या कर लेते'
अपराध

यौन शोषण कानून पर बड़ा बयान: बृजभूषण शरण सिंह, 'दुरुपयोग से परिवार बर्बाद, बच्चे आत्महत्या कर लेते'

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण कानून की समीक्षा की बात कहकर चर्चा में उतर आए हैं. उनका कहना है कि कानून के दुरुपयोग से परिवार बर्बाद होते हैं और बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं.

7 अगस्त 2026 को 10:15 pm बजे
यौन शोषण कानून पर बड़ा बयान: बृजभूषण शरण सिंह, 'दुरुपयोग से परिवार बर्बाद, बच्चे आत्महत्या कर लेते'

सौजन्य से:- ABP News

'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

Gonda News In Hindi: पूर्व सांसद ने कहा कि इस कानून के दुरुपयोग से परिवार बर्बाद होते हैं, बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं, हर जिले में झूठे यौन शोषण के आरोप लगाकर फंसाने का नेटवर्क सक्रिय है.

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सत्यमेव जयते रैली को संबोधित करते बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि यह रैली यौन शोषण संबंधी कानून के दुरूपयोग के खिलाफ आक्रोश के रूप में भी याद की जाएगी. उन्होंने संतों की मांग का समर्थन करते हुए कानून की समीक्षा की बात कही.

इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा, "इस कानून के दुरुपयोग से परिवार बर्बाद होते हैं, बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं, हर जिले में झूठे यौन शोषण के आरोप लगाकर फंसाने का नेटवर्क सक्रिय है. संतों ने मांग की है कि कानून की समीक्षा होनी चाहिए ताकि दुरुपयोग न हो, मेरा भी यही मत है."

यह भी पढ़ें: कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

विपक्षी पार्टियों पर निशाना

बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, "पिछले 10-15 साल से विपक्षी नेतृत्व अपना एजेंडा लेकर मैदान में नहीं आता है. जंतर-मंतर पर कभी किसानों, कभी शाहीन बाग, कभी महिलाओं और कभी अन्य मुद्दों के पीछे आकर भाजपा पर वार करते हैं. विपक्षी पार्टियों की हिम्मत सीधी भाजपा पर वार करने की नहीं है."

महिला पहलवानों के आरोपों को बताया साजिश

पूर्व सांसद ने महिला पहलवानों के आरोपों पर बोलते हुए कहा, “अगर मैं झुक जाता तो मसला हल हो जाता, लेकिन मेरे किरदार का कत्ल हो जाता. मैंने पहले दिन कहा था कि एक भी प्रकरण सत्य पाया गया तो मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. यह अहंकार नहीं, आत्मविश्वास था. आरोप सिर्फ गुड टच और बैड टच का है. मैंने किसी की साड़ी नहीं खींची. मेडल पहनाते समय टच हो गया. दुनिया में इतना बड़ा आंदोलन किसी रेपिस्ट या कत्ल के खिलाफ नहीं देखा.”

उन्होंने कहा कि 127 तारीखों पर चार जजों के सामने सुनवाई हुई. विरोधी पक्ष देरी करते रहे. अगर हाईकोर्ट जाते हैं तो उनका अधिकार है, इससे चर्चा जारी रहेगी. राजनीति का काम चर्चा, पर्चा और खर्चा है. मेरे खिलाफ बड़ा षड्यंत्र हुआ, कनाडा में पोस्टर लगे, 42 बड़े लोग शामिल थे.

'यह केस बनेगा सिंबल'

बृजभूषण सिंह ने 3 अगस्त के फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कक्षा 8 में तीन बार फेल हुए और भैंस चराने वाले व्यक्ति पर पूरी ज्यूडिशरी चर्चा कर रही है. यह अयोध्या के संतों का आशीर्वाद है. यह केस सिंबल बनेगा कि कानून का हथियार के रूप में दुरुपयोग हो रहा है. कमजोर लोग भार नहीं उठा सकते, इसलिए समीक्षा जरूरी है.

भगवान राम का दिया उदाहरण

बृजभूषण सिंह ने कैकेयी-मंथरा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए लांछन लिया. महिला पहलवानों के मामले से अब उन्हें देश-विदेश में जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: 'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें