सोनम केस में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: आज की पीढ़ी ज्यादा जानकार लेकिन ज्ञान में कमजोर...
सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने टिप्पणी की कि आज की पीढ़ी भले ही ज्यादा जानकार हो सकती है, लेकिन उसे प्रेशर हैंडल करना नहीं आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है.

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है. कोर्ट ने इस दौरान बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि, 'आज की पीढ़ी भले ही ज्यादा जानकार हो सकती है लेकिन उसे प्रेशर हैंडल करना नहीं आ रहा है.' कोर्ट ने कहा- यह पीढ़ी बेचैन है और ज्ञान में कमजोर है.
यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है. इस फैसले के साथ ही बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी
बता दें कि, सोनम की जमानत रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'बदलते समाज में ये चीजें होना लाजमी है. आज की पीढ़ी हमसे ज़्यादा जानकार हो सकती है लेकिन प्रेशर से निपटने के मामले में वे ज़्यादा कमजोर हैं. इस पर SG मेहता ने कहा कि उनके पास जानकारी ज़्यादा है, ज्ञान नहीं. वहीं इस पर जस्टिस वराले ने कहा कि 'WhatsApp पर जो कुछ भी शेयर किया जा रहा है, उसे ज्ञान माना जा रहा है.'
आज की पीढ़ी बेचैन- SC
इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि 'आज की पीढ़ी बेचैन है. वे समस्याओं का जल्दी समाधान चाहते हैं. अगर आप जॉइंट फैमिली के सदस्य हैं, तो आप निराशा, एडजस्टमेंट करना सीखेंगे. न्यूक्लियर फैमिली में, आप छोटी-छोटी बातों पर रोते हैं. अगर आपको बात समझ नहीं आती तो आप चिढ़ जाते हैं.
Advertisement
न्यूक्लियर फैमिली में बढ़ रहा डिप्रेशन
बच्चे अंकल, आंटी, दादा-दादी से सीखेंगे. हाल ही में मैंने देखा कि एक बच्चा होटल में रो रहा था, माता-पिता ने तुरंत उसे मोबाइल फोन दिया और बच्चा रोना बंद कर दिया. यह बड़ी समस्या है. इमोशन के बजाय वे उसे गैजेट दे रहे हैं. एसजी मेहता ने कहा कि एक रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि न्यूक्लियर फैमिली सिस्टम की वजह से डिप्रेशन बढ़ रहा है.
बता दें कि सोनम रघुवंशी का मामला उस समय देशभर में चर्चा का विषय बना था, जब शादी के कुछ समय बाद हनीमून पर गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या हो गई थी. मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. बाद में सोनम को जमानत मिलने के खिलाफ मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

