हरियाणा में बदलाव की मांग, कुरुक्षेत्र में AAP नेता सुशील गुप्ता ने सरकार पर हमला
कुरुक्षेत्र में आयोजित AAP बैठक में सुशील गुप्ता ने सरकार को घेरा और जल समझौते, कानून व्यवस्था और राम मंदिर विवाद मुद्दों पर सवाल उठाए, कहा कि हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है

सौजन्य से:- ETV Bharat
कुरुक्षेत्र में सुशील गुप्ता का सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था से लेकर जल समझौते तक उठाए सवाल, बोले-"जनता बदलाव चाहती है"
कुरुक्षेत्र में AAP बैठक में आप नेता सुशील गुप्ता ने कानून व्यवस्था, जल समझौते और राम मंदिर विवाद पर सरकार को घेरा.
Published : July 4, 2026 at 1:14 PM IST
कुरुक्षेत्र: आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से जवाहर सिंह गोयल को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष चुना. बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई.
जिला संगठन को मजबूत करने पर जोर: बैठक को संबोधित करते हुए सुशील गुप्ता ने कहा कि, "आम आदमी पार्टी हरियाणा के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के अभियान पर काम कर रही है. कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. लगातार बैठकों के जरिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है, ताकि पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंच सकें. आने वाले समय में पार्टी प्रदेश के हर जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाएगी."
राम मंदिर विवाद पर निष्पक्ष जांच की मांग: मीडिया से बातचीत में सुशील गुप्ता ने राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, "भाजपा ने राम के नाम पर जनता से वोट मांगे, लेकिन अब राम मंदिर से जुड़े मामलों में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."
कानून व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं पर सरकार को घेरा: प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, "हरियाणा में अपराध, लूट, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी ढंग से काम करने में असफल रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी जनता परेशान है. सरकार को इन मुद्दों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए."
जल समझौते पर उठाए सवाल: हरियाणा और राजस्थान के बीच हुए जल समझौते पर भी उन्होंने सरकार को घेरा. सुशील गुप्ता ने कहा कि, "हरियाणा के कई गांव आज भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. ऐसे समय में प्रदेश के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. हरियाणा के हितों की अनदेखी कर यह समझौता किया गया है और सरकार को जनता के सामने जवाब देना चाहिए." उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि, "हरियाणा की जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है. आने वाले समय में पार्टी पूरे प्रदेश में अपना जनाधार और मजबूत करेगी."
ये भी पढ़ें:'राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा' - मुख्यमंत्री नायब सैनी
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

