कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने दिए निर्देश
चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन, फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने और साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए।

सौजन्य से:- Hindustan
कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं : एसपी
चाईबासा में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने मासिक क्राइम मीटिंग में नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर चर्चा की। एसपी ने लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन, फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने और साइबर अपराध को रोकने के लिए विशेष निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।
चाईबासा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शनिवार को जिला पुलिस कार्यालय में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, लंबित कांडों की प्रगति तथा थाना स्तर पर किए जा रहे पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों का समयबद्ध निष्पादन, गंभीर मामलों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।एसपी
ने साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, अफीम की अवैध खेती, अवैध खनन तथा संगठित अपराध के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित वाहन जांच, सघन रात्रि गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का भी निर्देश दिया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट और सीट बेल्ट जांच अभियान नियमित रूप से चलाने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में त्वरित, संवेदनशील और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

