जेवरा सिरसा उपसरपंच हत्याकांड: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल, चक्काजाम किया
चर्चित नेता प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, जिसमें कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

सौजन्य से:- ETV Bharat
उपसरपंच हत्याकांड पर कांग्रेस का हंगामा, कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन, नशाखोरी को बताया कारण
जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के पास हुए उपसरपंच हत्याकांड के बाद कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 3, 2026 at 6:31 PM IST
दुर्ग : जिले के जेवरा सिरसा पुलिस चौकी से महज डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम तुमाकला के उपसरपंच एवं धमधा मंडल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने घटना के विरोध में जेवरा-दुर्ग मार्ग पर चक्का जाम कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस से शव उतारकर विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद सड़क जाम कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई
किसकी हुई है हत्या ?
दरअसल 45 वर्षीय प्रकाश सिंह कश्यप रविवार देर रात अपने दो साथियों के साथ भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल से लौट रहे थे. करहीडीह और चिखली चौक के बीच चार बाइक सवार बदमाशों ने डंडा अड़ाकर उनकी बाइक रोक ली. बदमाश मोबाइल और नकदी लूटने लगे. विरोध करने पर उन्होंने प्रकाश सिंह पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल और करीब चार हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए. साथ में मौजूद एक युवक किसी तरह जान बचाकर भागा और पुलिस को सूचना दी.गंभीर रूप से घायल प्रकाश सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
प्रारंभिक जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं- शोभराज अग्रवाल,एएसपी
कौन थे प्रकाश सिंह कश्यप ?
प्रकाश सिंह कश्यप पूर्व सरपंच रह चुके थे, वर्तमान में उपसरपंच थे, जबकि उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप गांव की सरपंच हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने घटना के लिए पुलिस की उदासीनता और कमजोर गश्त व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चौकी से इतनी कम दूरी पर हत्या होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.
भिलाई में लूट के लिए उपसरपंच की हत्या, मर्डर के बाद कैश और फोन लेकर आरोपी फरार, पत्नी सरपंच
मवेशी की हत्या और उसका मांस बेचने के आरोप में बिलासपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
महिला की हत्या की, 3 दिन तक घर में रखा शव, फिर रेत में दफनाया, प्रेम संबंध और जमीन विवाद बनी वजह
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

