होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में कथित अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट्स को मिली जमानत, अदालत ने कहा जमानत नियम है जेल अपवाद
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में कथित अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट्स को मिली जमानत, अदालत ने कहा जमानत नियम है जेल अपवाद

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लॉ स्टूडेंट प्रबल प्रताप सिंह यादव और चंद्रभान को जमानत पर रिहा कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में उनकी कथित तौर पर कथित अभद्र भाषा और मारपीट के आरोप लगे थे। अदालत ने कहा कि उनके ऐसे आचरण से सुप्रीम कोर्ट का कद कम नहीं होता, लेकिन छात्रों का यह आचरण भी बेहद निंदनीय है।

29 जुलाई 2026 को 01:34 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में कथित अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार लॉ स्टूडेंट्स को मिली जमानत, अदालत ने कहा जमानत नियम है जेल अपवाद

सौजन्य से:- AajTak

Advertisement

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लॉ के छात्र-प्रबल प्रताप सिंह यादव और चंद्रभान को पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है, जिन्हें बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, सुरक्षा कर्मी से मारपीट करने और न्यायिक कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

पटियाला हाउस कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवि की अदालत ने उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी प्रबल प्रताप सिंह यादव और रायबरेली निवासी 23 वर्षीय चंद्रभान को 25,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर रिहा करने का आदेश दिया. ये घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम 13 में एसएलपी सुनवाई के दौरान हुई थी. दिल्ली पुलिस ने 13 जुलाई को दोनों को गिरफ्तार किया था.

Advertisement

जमानत पर कोर्ट का तर्क

अदालत ने आदेश देते हुए कहा कि किसी के असंयमित आचरण और अभद्र भाषा से सुप्रीम कोर्ट का कद कम नहीं होता है, इसलिए अधीनस्थ अदालतों को भी संयम का परिचय देना चाहिए. हालांकि, कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया कि छात्रों का इस तरह का आचरण बेहद निंदनीय और पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

अदालत ने 'जमानत नियम है और जेल अपवाद' के सिद्धांत का हवाला देते हुए कहा कि अपराध इतना जघन्य नहीं है कि छात्रों को बिना ट्रायल लंबे वक्त तक जेल में रखा जाए. जांच काफी हद तक पूरी हो चुकी है और दोनों के समाज में गहरे संबंध होने से उनके भागने या सबूतों से छेड़छाड़ का खतरा नहीं है.

10 जुलाई को हुई थी घटना

दरअसल, लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ सेकंड ईयर के छात्र प्रबल प्रताप यादव 10 जुलाई को कोर्ट रूम 13 में याचिकाकर्ता के रूप में पेश हुए थे. सुनवाई के दौरान उन्होंने जजों के प्रति अमर्यादित शब्द कहे, कागज फेंके और सुरक्षाकर्मी रवींद्र कुमार से धक्का-मुक्की की. इसके बाद तिलक मार्ग थाने में शिकायत के बाद दोनों को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और 15 जुलाई को उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें