होममुकदमेसुप्रीम फटकार! अब पहले पर्यावरण मंजूरी लेना होगा
मुकदमे

सुप्रीम फटकार! अब पहले पर्यावरण मंजूरी लेना होगा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पर्यावरण सरंक्षण को मजबूत बनाने के लिए परियोजना शुरू करने से पहले पर्यावरण मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। पहले परियोजनाएं शुरू करने के बाद मंजूरी लेने पर कोई रोक नहीं होगी, लेकिन नई परियोजना शुरू करने से पहले पर्यावरण मंजूरी आवश्यक होगी।

29 जुलाई 2026 को 09:33 am बजे
सुप्रीम फटकार! अब पहले पर्यावरण मंजूरी लेना होगा

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार की उस अधिसूचना को खारिज कर दिया है जिसमें पहले परियोजना शुरू कर बाद में पर्यावरण मंजूरी(EX-post facto clearance) लेने की बात कही गई थी. हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जहां काम शुरू हो चुका है उसपर कोई रोक नहीं होगी लेकिन अब से नई परियोजना शुरू करने से पहले पर्यावरण मंजूरी आवश्यक होगी.

'वनशक्ति' नामक पर्यावरण एनजीओ ने सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी थी. जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला लिया है. केंद्र सरकार की अधिसूचना में परियोजनाओं को बिना पहले पर्यावरण मंजूरी लिए काम शुरू करने और बाद में पर्यावरण मंजूरी लेने की अनुमति दी गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने परियोजना के बाद मंजूरी(EX-post facto clearance) को गैर कानूनी और अवैध करार दिया है.

हालांकि बाद में CREDAI समेत रियल एस्टेट और डेवलपर संगठनों की पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे वापस ले लिया है.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर एक्शन तेज, CBI ने कोर्ट को दी 20 हजार पन्नों की चार्जशीट

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 2:1 के बहुमत से पहले के आदेश को वापस ले लिया. लेकिन बुधवार को कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि परियोजना शुरू करने से पहले पर्यावरण मंजूरी लेना अनिवार्य होगा.

Advertisement

मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जो परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं, या जिन जगहों पर काम शुरू हो चुका है वहां इसका असर नहीं होगा. उसपर रोक नहीं लगेगी लेकिन नई परियोजना को शुरू करने से पर्यावरण मंजूरी लेना आवश्यक होगा.

परियोजना शुरू करने के बाद मंजूरी लेने(EX-post facto clearance) पर कार्रवाई की जाएगी. वनशक्ति नामक पर्यावरण एनजीओ ने केंद्र सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी थी जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन
मुकदमे

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
मुकदमे

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
मुकदमे

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
मुकदमे

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
मुकदमे

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
मुकदमे

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत

ताज़ा ख़बरें