होमअपराधकोर्ट ने खारिज की शिवसेना पार्षद की याचिका, व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश
अपराध

कोर्ट ने खारिज की शिवसेना पार्षद की याचिका, व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश

शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए पेश होने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

9 जुलाई 2026 को 12:57 pm बजे
कोर्ट ने खारिज की शिवसेना पार्षद की याचिका, व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश

सौजन्य से:- ndtv.in

महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में गिरफ्तार शिवसेना (शिंदे) के पार्षद रमेश म्हात्रे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की इजाजत मांगी थी. कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश होना ही होगा. ये मामला सोमवार को सामने आया था.

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने बुधवार को रमेश म्हात्रे को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद म्हात्रे की तबीयत बिगड़ गई थी इस वजह से उन्हें ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि म्हात्रे का इलाज ठाणे सिविल अस्पताल के ICU में विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कॉर्पोरेटर की सिर्फ़ एक किडनी है, उनका ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ गया है और उन्हें बार-बार उल्टी की शिकायत भी हो रही है.

गुरुवार को पुलिस ने कल्याण की अदालत में एक अर्ज़ी दायर की, जिसमें म्हात्रे की सेहत का हवाला देते हुए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश करने की इजाज़त मांगी गई थी.बचाव पक्ष ने भी यही अनुरोध किया और बताया कि कॉर्पोरेटर 73 साल के हैं. उन्होंने अदालत से म्हात्रे को शुक्रवार तक पुलिस कस्टडी में भेजने की अपील की, क्योंकि बाकी तीन आरोपियों की कस्टडी भी उसी दिन खत्म हो रही है और उन्हें एक साथ पेश किया जा सकता है.

अदालत ने इस अर्ज़ी को खारिज कर दिया और कहा कि म्हात्रे को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश किया जाना चाहिए. जज ने साफ़ कर दिया कि जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक वे पुलिस कस्टडी या न्यायिक हिरासत की मंज़ूरी नहीं देंगे.

यह भी पढ़ें: बेटी को मार खाते देखना दर्द भरा... अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट के बाद बोलीं पीड़िता की मां

यह भी पढ़ें: महिला डॉक्टर को पीटने के आरोप में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, अब अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें