अधिकारियों की लापरवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की फैकार लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण और आग की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है. अदालत ने लाजपत नगर और सरोजिनी नगर में कथित अवैध निर्माणों पर चिंता व्यक्त की है. सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने और मामले की जांच के लिए IIT की टीम गठित करने का निर्देश दिया है।

सौजन्य से:- ndtv.in
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में अवैध निर्माण और आग की घटनाओं पर जताई सख्त नाराजगी जताई है. अदालत ने मालवीय नगर की आग का हवाला देते हुए नगर निगम के रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताई है.विशेष रूप से लाजपत नगर और सरोजिनी नगर में कथित अवैध निर्माणों पर चिंता व्यक्त जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को लाजपत नगर और सरोजिनी नगर का सर्वे कराने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि आग की घटनाओं के बाद केवल बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए.
दिखावे के लिए बिल्डरों पर कार्रवाई
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि वह एम. सी. डी. के रवैये से विशेष रूप से परेशान है.अदालत ने टिप्पणी की कि प्रशासन केवल दिखावे के लिए बिल्डरों पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि दक्षिण दिल्ली के संबंधित अदालत ने यह भी चेतावनी दी कि यदि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अवमानना की कार्यवाही शुरू की जा सकती है.
अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध निर्माण
सुप्रीम कोर्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में अधिकारियों की मिलीभगत के चलते हो रहे अवैध निर्माण पर नाराजगी जाहिर की है. सुप्रीम कोर्ट ने खासतौर पर और दिल्ली में अवैध निर्माण को लेकर एम. सी. डी. के लचर रवैये पर फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 20 मई के आदेश में हमने दिल्ली के लाजपत नगर, सरोजनी नगर इलाके में अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई करने को कहा था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. सिर्फ नोटिस भेजकर औपचारिकता पूरी कर ली गई.
ये भी पढ़ें - 'मुझे झूठा फंसाया...', जानें सोनम रघुवंशी के जमानत रद्द मामले पर सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
कोर्ट के कहा कि इस लापरवाही के चलते दिल्ली में कभी बिल्डिंग गिरती है तो कभी मालवीय नगर में आग लगने जैसी घटनाएं सामने आती है. SC ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर कोर्ट के आदेश के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते तो आम लोग कितने असहाय होंगे! अब अब हम अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे. SC ने IIT की टीम के गठन करने को कहा है कि जो एमसीडी के अधिकारियों के साथ मिलकर साकेत, लाजपत नगर और सरोजनी नगर का निरीक्षण करेगी। कोर्ट को रिपोर्ट देगी.
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट गड़बड़ियों को लेकर 13 जुलाई कर सकता है सुनवाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खड़गे ट्रस्ट मामले में लोकायुक्त से जवाब मांगा

बाल मजदूरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आपसी समझौते से नहीं हो सकता मामला खत्म

उड़ीसा उच्च न्यायालय ने बच्चों के साथ पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आपत्ति व्यक्त की! जानें किन मामलों ने जोड़े खाद

पुलिस की लापरवाही: गंभीर अपराध के आरोपी को मिली डिफॉल्ट बेल

सुप्रीम कोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अमरावती भूमि पूलिंग मामले को रद्द करने को बरकरार रखा

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के विरोध के लिए एन. ए. एल. एस. ए. आर. छात्रों के खिलाफ भारी कार्रवाई

व्हाइट हाउस बॉलरूम परियोजना को पुनर्जीवित करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट ने जारी की न्यायिक भाषा की हैंडबुक, अब यौन अपराधों में संवेदनशीलता पर जोर
ताज़ा ख़बरें
- बीसीआई द्वारा छात्रों के खिलाफ हस्तक्षेप पर सीजेआई की आलोचना
- पूर्व पुलिस वालों को मुसीबत, अब खाकी की कीमत चुकानी होगी
- सुप्रीम कोर्ट ने कुकी मैतेई समूहों से कहा, शांति बहाल करने के लिए सोचें
- नैनीताल में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कॉमेडियन समय रैना और अन्य के खिलाफ मामला बंद
- सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के नफरत फैलाने वाले भाषण का मामला खारिज किया
- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जमीन घोटाला केस रद्द, राजनीतिक लड़ाइयां अदालत में नहीं लड़ी जानी चाहिए: SC
- समय रैना को मुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने विकलांगों का मजाक उड़ाने के वीडियो पर एफआईआर रद्द की

