होमअपराधमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर हत्याकांड: फैसले की तारीख तय, 6 अगस्त को सुनवाई
अपराध

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर हत्याकांड: फैसले की तारीख तय, 6 अगस्त को सुनवाई

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की हत्या के मामले में अदालत ने फैसला सुनाने की तारीख तय कर दी है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 अगस्त को फैसला सुनाएगी. मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो चुकी है.

7 जुलाई 2026 को 04:57 pm बजे
मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर हत्याकांड: फैसले की तारीख तय, 6 अगस्त को सुनवाई

सौजन्य से:- Jagran

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में बहस पूरी, अदालत छह अगस्त को सुनाएगी फैसला

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की AK-47 से हुई हत्या के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 अगस्त को फैसला सुनाएं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की एके-47 से हत्या मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में दोनों पक्षों की ओर से बहस की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।

मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश फैसला सुनाएगी। अदालत ने छह अगस्त की तिथि निर्धारित की है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में इस केस के पहले सेशन ट्रायल में सात आरोपित हैं।

इसमें श्याम नंदन मिश्रा, सुशील कुमार छापड़िया, मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, नवीन कुमार, सुजीत कुमार, कुमार रंजय ओंकार व एक अज्ञात शामिल हैं। आठवें आरोपित गोविंद कुमार उर्फ गोविंद शर्मा की इसी वर्ष 31 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विदित हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार कार से चालक रोहित कुमार के साथ अखाड़ाघाट स्थित अपने होटल से घर लौट रहे थे।

इस दौरान चंदवारा के नवाब रोड में पूर्व मेयर समीर कुमार की कार पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों द्वारा अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जहां घटना में पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। न

तीन आरोपितों पर आरोप गठन टला

पूरक चार्जशीट में बनाए गए दो आरोपित प्रधान जिला जज के कोर्ट में पेश नहीं हुए। दोनों की ओर से कोर्ट में अगली तिथि को पेश होने के लिए समय देने की अर्जी दाखिल की गई।

इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। उस दिन नगर थाना के कल्याणी निवासी राजू साह उर्फ राजू तुरहा, कटरा के शंभू सिंह और छपरा के प्रदुम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा पर आरोप गठन हो सकता है।

खबरें और भी

उसके बाद सेशन ट्रायल की कार्यवाही आगे बढ़ेगी। इस मामले के चौथे आरोपित आशुतोष शाही की पूर्व में हत्या हो चुकी है। प्रधान जिला जज के कोर्ट में इस मामले को दो हिस्सों में बांटकर सुनवाई की जा रही है। इन चारों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने जून 2023 में चार्जशीट दाखिल किया था।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें