उच्च न्यायालय के हल्द्वानी स्थलांतरण को रोकने के लिए वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरावलोकन याचिका दायर की
उत्ताखंड के न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी में स्थानांतरित करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में पुनःविचार याचिका दायर की और केंद्र को भी ज्ञापन भेजने की योजना बनाई है। वे बताते हैं कि राज्य ने बिना केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के बेलबाबा की वन भूमि हाईकोर्ट को देने का प्रस्ताव दिया, जबकि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नई हाथी कॉरिडोर की पहचान का निर्देश दिया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Nainital
- Uttarakhand High Court Shifting Protest | Advocates Move Supreme Court
हाईकोर्ट शिफ्टिंग के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी:अधिवक्ताओं ने कहा- सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर, केंद्र को भी ज्ञापन देंगे
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा है कि इस मुद्दे पर उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। साथ ही हाईकोर्ट शिफ्टिंग के प्रस्
बुधवार को हाईकोर्ट परिसर के पास एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें अधिवक्ता एम.सी. पंत ने बताया कि राज्य सरकार ने 12 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के बेलबाबा स्थित वन भूमि को हाईकोर्ट को देने की मंजूरी दी थी। जबकि वन संरक्षण अधिनियम के तहत राज्य सरकार केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के बिना ऐसा फैसला नहीं ले सकती। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में बताया था कि बेलबाबा के आसपास कोई हाथी कॉरिडोर नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में नए सिरे से हाथी कॉरिडोर की पहचान करने के निर्देश दिए हैं।
अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने कहा कि नैनीताल के जिलाधिकारी ने मई 2026 में राज्य सरकार को बेलबाबा हल्द्वानी की वन भूमि हाईकोर्ट को देने का प्रस्ताव दिया था। यह प्रस्ताव गैर-कानूनी है और अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हाईकोर्ट के अधिवक्ता कौशल साह जगाती ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को एक आवेदन भेजा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने 3 सितंबर 2026 को उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) से कानून के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है।
हाईकोर्ट शिफ्टिंग के खिलाफ याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता रमन शाह ने बताया कि उनकी याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। उन्होंने कहा कि याचिका खारिज होने से यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया में आ गया है और सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता खुल गया है। रमन शाह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 15 जुलाई के आदेश के खिलाफ उनकी रिव्यू याचिका पहले से ही विचाराधीन है। अब वे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ भी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा: डिजिटल क्षेत्र में जातिगत गाली पर आपराधिक कार्रवाई संभव

दिल्ली HC: मुस्लिम वैवाहिक शादियों से POCSO का अपवाद नहीं

सुप्रीम कोर्ट में लॉ छात्र अक्षत त्रिपाठी की नई याचिका, यूपी सरकार पर भ्रामक जानकारी का आरोप

चुनाव आयोग का फ़ॉर्म‑६ बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट का समर्थन कथन विवादास्पद

उत्तरी प्रदेश सरकार ने कोर्ट को गुमराह किया, नोटिस देने वाले कार्यकारी मैजिस्ट्रेट को निलंबित नहीं किया: लॉ छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने EC नियुक्ति विधि पर विभाजित रुख अपनाया: क्या बदलेगा चुनावी स्वतंत्रता?

संवैधानिक न्यायालय ही लगा सकते हैं संशोधित आजीवन कारावास, ट्रायल कोर्ट नहीं: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जमानत में न्यायाधीश नहीं थोप सकते निजी नैतिकता
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक ऊर्जा मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार शिकायत को खारिज करने वाले हाई कोर्ट आदेश को बरकरार रखा, भाजपा MLA की अपील खारिज
- उच्च न्यायालय ने SGPC कर्मचारियों की बर्खास्तगी को उलट दिया, पाया 'भुकी' की पुनःप्राप्ति का सबूत अप्रमाणित
- बिल गेट्स की चेतावनी: अनियंत्रित AI से हो सकता है 100 करोड़ मौतों का जोखिम
- गोवा में धर्म‑परिवर्तन बिल को मिली आंतरिक विरोध से ठप्पी
- दिल्ली में ट्रैफ़िक चालान निपटाने का सुनहरा मौका: 25 अक्टूबर को लोक अदालत
- कर्नाटक के डीजीपी ने सेक्शन 35 बीएनएसएस के कड़ाई से पालन के लिए निर्देश जारी, पुलिस को व्यक्तिगत जवाबदेही की चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट ने फाइटर पायलट की विधवा को वायु सेना में पुनः भर्ती का आदेश दिया

