होमवकीलसख्त अदालती आदेश: पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
वकील

सख्त अदालती आदेश: पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश

दिल्ली न्यायालय ने पुलिस को संसद मार्ग पर हुई NEET प्रदर्शन हिंसा के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस आयुक्त, व अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया है।

31 जुलाई 2026 को 01:16 pm बजे
सख्त अदालती आदेश: पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश

सौजन्य से:- Jagran

NEET प्रदर्शन मामले में अदालत सख्त, पुलिस को CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश

नीट प्रदर्शन हिंसा मामले में अदालत ने संसद मार्ग थाना प्रभारी को 20 जुलाई के प्रदर्शन की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 20 जुलाई को नीट परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में अदालत ने संसद मार्ग थाना प्रभारी (एसएचओ) को संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा कि फुटेज संरक्षित कर इसकी अनुपालन रिपोर्ट अगली सुनवाई पर पेश की जाए।

पटियाला हाउस स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कौतुक भारद्वाज ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के अधिकारियों तथा सैकड़ों अज्ञात सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में प्रदर्शन के दौरान अवैध बल प्रयोग और अन्य आपराधिक कृत्यों के आरोप लगाए गए हैं।

अदालत ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता अभिजीत आनंद और उनके ट्रस्ट से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि इस मामले में याचिका दायर करने का उनका कानूनी अधिकार क्या है। साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश का विवरण भी मांगा है, जिसके तहत संसद मार्ग थाना प्रभारी को शिकायत प्राप्त करने का निर्देश दिया गया था।

मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। अदालत ने तब तक एसएचओ को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को अभिजीत आनंद के ट्रस्ट की याचिका पर सुनवाई की थी। ट्रस्ट का कहना है कि उसने 22 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसमें 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर अवैध बल प्रयोग का आरोप लगाया गया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें