होमअधिकारनीरव मोदी अदालत की सुनवाई छोड़कर जेल के शतरंज क्लब पहुंचा, प्रत्यर्पण के डर के बीच शरण मांगने की चर्चा
अधिकार

नीरव मोदी अदालत की सुनवाई छोड़कर जेल के शतरंज क्लब पहुंचा, प्रत्यर्पण के डर के बीच शरण मांगने की चर्चा

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन की जेल में अदालत की सुनवाई में नहीं आए, जेल के शतरंज क्लब में गए। भारत प्रत्यर्पण के बीच राजनीतिक शरण के लिए आवेदन की अफवाहें हैं।

1 अगस्त 2026 को 03:15 pm बजे
नीरव मोदी अदालत की सुनवाई छोड़कर जेल के शतरंज क्लब पहुंचा, प्रत्यर्पण के डर के बीच शरण मांगने की चर्चा

सौजन्य से:- Jagran

अदालत की सुनवाई छोड़ जेल के चेस क्लब पहुंचा नीरव मोदी; प्रत्यर्पण के डर के बीच दूसरी बार शरण मांगने की चर्चा

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन की जेल में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ। जेल अधिकारियों ने बताया कि वह सुनवाई के बजाय शतरंज क्लब में चला ...और पढ़ें

HighLights

- नीरव मोदी लंदन जेल में अदालत की सुनवाई में नहीं आया।

- वह सुनवाई के बजाय जेल के शतरंज क्लब में चला गया।

- भारत प्रत्यर्पण के बीच राजनीतिक शरण के लिए आवेदन की अफवाह।

डिजिटल डेस्क, लंदन। लंदन की जेल में बंद भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ। जेल अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि वह सुनवाई में शामिल होने के बजाय जेल के शतरंज क्लब में चला गया था।

उसकी ओर से पेश कानूनी टीम ने कहा कि चूंकि वे मामले की सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध कर रहे थे, इसलिए उनके मुवक्किल का उपस्थित होना आवश्यक नहीं था। इस मामले में ट्राइडेंट ट्रस्ट कंपनी (सिंगापुर) प्राइवेट लिमिटेड वादी है, जो मध्य लंदन के मैरीलेबोन क्षेत्र में स्थित अपने अपार्टमेंट को बेचना चाहती है।

इस बीच, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करने के लिए उसके भारत प्रत्यर्पण की आशंका है, क्योंकि फ्रांस में यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय में उसकी अंतिम अपील भी असफल रही है।

हालांकि, द डेली टेलीग्राफ के पॉडकास्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि ऐसी अफवाहें हैं कि नीरव मोदी ने आखिरी कोशिश के तौर पर राजनीतिक शरण के लिए दूसरी बार आवेदन किया हो सकता है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
यूरोपीय संघ का कृत्रिम बुद्धिमत्ता कानून: व्यवहारिकता की ओर एक कदम
अधिकार

यूरोपीय संघ का कृत्रिम बुद्धिमत्ता कानून: व्यवहारिकता की ओर एक कदम

नगर निगम शुरू करने जा रहा सर्वे, भोपाल के 1 लाख घरों में छुपी कमर्शियल एक्टिविटी
अधिकार

नगर निगम शुरू करने जा रहा सर्वे, भोपाल के 1 लाख घरों में छुपी कमर्शियल एक्टिविटी

पैदल चलने पर पुनर्विचार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, भारत पैदल चलने वालों का देश है
अधिकार

पैदल चलने पर पुनर्विचार: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, भारत पैदल चलने वालों का देश है

विदेशी फंडिंग कानून: शशि थरूर ने सरकार को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र विरोधी
अधिकार

विदेशी फंडिंग कानून: शशि थरूर ने सरकार को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र विरोधी

सुप्रीम कोर्ट में पहुंची सीएपीएफ कैडर अफसरों की याचिका, नए कानून को बताया मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
अधिकार

सुप्रीम कोर्ट में पहुंची सीएपीएफ कैडर अफसरों की याचिका, नए कानून को बताया मौलिक अधिकारों का उल्लंघन

कानूनी अपडेट सीधे आपके द्वार!
अधिकार

कानूनी अपडेट सीधे आपके द्वार!

बहु-देशीय जबरन श्रम चिंताओं पर ट्रम्प द्वारा 10% टैरिफ लगाने की घोषणा
अधिकार

बहु-देशीय जबरन श्रम चिंताओं पर ट्रम्प द्वारा 10% टैरिफ लगाने की घोषणा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: प्रदर्शनकारियों के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार
अधिकार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: प्रदर्शनकारियों के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार

ताज़ा ख़बरें