होम›अधिकार›सुप्रीम कोर्ट का मैतेयी और कुकी समुदायों से शांति बहाली की अपील
अधिकार

सुप्रीम कोर्ट का मैतेयी और कुकी समुदायों से शांति बहाली की अपील

मणिपुर में तीन साल से अधिक समय से जारी जातीय हिंसा के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मैतेयी और कुकी समुदायों से शांति बहाली पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने दोनों समुदायों से सड़कों और राजमार्गों को चालू करने की अपील की है, कहा कि लड़ते-लड़ते थक गए होंगे, अब शांति बहाली पर ध्यान देना चाहिए।

14 अगस्त 2026 को 08:57 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट का मैतेयी और कुकी समुदायों से शांति बहाली की अपील

सौजन्य से:- Jagran

सुप्रीम कोर्ट की मैतेयी-कुकी समुदायों को दोटूक, कहा- लड़ते-लड़ते थक गए होंगे, अब शांति बहाली के बारे में सोचें

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में तीन साल से ज्यादा समय से जारी जातीय हिंसा में शामिल कुकी और मैतेयी समुदायों से शांति बहाली पर विचार करने की अपील की है।

HighLights

- दोनों समुदायों से सड़कों और राजमार्गों को चालू करने को कहा

- शीर्ष अदालत ने कहा, सड़कों को बंद करना किसी के हित में नहीं

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में तीन साल से ज्यादा समय से जारी जातीय हिंसा में शामिल कुकी और मैतेयी समुदायों से शांति बहाली पर विचार करने की अपील की है।

शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को दोनों समुदायों से कहा, "आप लड़ते-लड़ते थक गए होंगे। शांति बहाल करने और सड़कों व राजमार्गों को चालू करने में बारे में सोचें।

मई 2023 में इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेयी और आस-पास के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से 260 से ज्यादा लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने दोनों समुदायों से कहा कि सड़कों और राजमार्गों को अवरुद्ध करना किसी के हित नहीं है और इन्हें खोलने का प्रयास किया जाना चाहिए।

याचिकाकर्ता कुकी महिला मानवाधिकार संगठन और मध्यस्थ इंटरनेशनल मैतेयी आर्गनाइजेशन से पीठ ने कहा कि आप लड़ते-लड़ते थक गए होंगे। दोनों समुदायों ने बहुत मुश्किलों का सामना किया है।

शांति बहाल करने और सड़कों व राजमार्गों को चालू करने के बारे में सोचें। राजमार्ग किसी भी क्षेत्र के लिए लाइफलाइन होते हैं, क्योंकि इनके माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही होती है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
तमिलनाडु सरकार ने आरटीआई छूट आदेश को निरस्त किया
अधिकार

तमिलनाडु सरकार ने आरटीआई छूट आदेश को निरस्त किया

संजिव चतुर्वेदी के मामलों में 17 न्यायाधीशों ने किया आत्म-निर्गमन, दो सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल
अधिकार

संजिव चतुर्वेदी के मामलों में 17 न्यायाधीशों ने किया आत्म-निर्गमन, दो सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल

अपील कोर्ट ने पेंटागन की एंथ्रोपिक ब्लैकलिस्ट को मान्य किया
अधिकार

अपील कोर्ट ने पेंटागन की एंथ्रोपिक ब्लैकलिस्ट को मान्य किया

सुप्रीम कोर्ट के कठोर आदेशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों के ध्वस्त करने में ढील
अधिकार

सुप्रीम कोर्ट के कठोर आदेशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों के ध्वस्त करने में ढील

फ्रांस में नया पुलिस बल कानून विरोध में हजारों ने उठाए कदम
अधिकार

फ्रांस में नया पुलिस बल कानून विरोध में हजारों ने उठाए कदम

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: विश्वविद्यालय के छात्रों को विरोध का अधिकार, मुस्कुराना अनुशासनहीनता नहीं
अधिकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: विश्वविद्यालय के छात्रों को विरोध का अधिकार, मुस्कुराना अनुशासनहीनता नहीं

पर्यावरण सम्मेलन में सीजेआई ने कहा: अदालतों को संरक्षण‑विकास के संतुलन की चुनौती का सामना
अधिकार

पर्यावरण सम्मेलन में सीजेआई ने कहा: अदालतों को संरक्षण‑विकास के संतुलन की चुनौती का सामना

UN प्रमुख ने सुरक्षा परिषद में ‘कानून‑उल्लंघन करने वाली’ शक्तियों की कड़ी आलोचना
अधिकार

UN प्रमुख ने सुरक्षा परिषद में ‘कानून‑उल्लंघन करने वाली’ शक्तियों की कड़ी आलोचना

ताज़ा ख़बरें