होमअपराधओडिशा हाई कोर्ट का क्रांतिकारी फैसला: साथ ही हुए अपराधों की सजा एक साथ मिलेगी
अपराध

ओडिशा हाई कोर्ट का क्रांतिकारी फैसला: साथ ही हुए अपराधों की सजा एक साथ मिलेगी

ओडिशा हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है कि एक घटना में हुए कई अपराधों की सजा एक साथ लागू होगी, न कि एक के बाद एक। इससे आरोपियों के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

8 जुलाई 2026 को 12:58 pm बजे
ओडिशा हाई कोर्ट का क्रांतिकारी फैसला: साथ ही हुए अपराधों की सजा एक साथ मिलेगी

सौजन्य से:- Jagran

ओडिशा हाई कोर्ट का अहम फैसला, एक घटना से जुड़े अपराधों की सजा एक साथ लागू होगी

ओडिशा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि एक ही घटना में हुए कई अपराधों की सजा एक के बाद एक नहीं, बल्कि एक साथ लागू होगी। ...और पढ़ें

HighLights

- एक घटना में कई अपराधों की सजा एक साथ लागू होगी।

- हाईकोर्ट ने रमेश चंद्र बेहेरा मामले में यह राय दी।

- आरोपी को प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट के तहत मुक्त किया।

संवाद सहयोगी, कटक। अगर एक घटना के अंदर एक से अधिक अपराध हो तो, उन सब की जेल की सजा एक के बाद एक नहीं होगी। बल्कि एक साथ लागू होगी, यह बात हाई कोर्ट एक अहम राय में स्पष्ट किया है।

फूलबनी के रमेश चंद्र बेहेरा की ओर से दायर एक क्रिमिनल रिवीजन मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस वी. नरसिंह ने यह आदेश दिया है। साथ ही साथ अदालत आरोपी को जेल ना भेज कर प्रोविजन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट 1958 के तहत मुक्त करने के लिए निर्देश दिया है।

विदित है कि, 17 मार्च वर्ष 2023 को फूलबनी टाउन थाना इलाके में आरोपी रमेश एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के लिए प्रयास किया था। जिसका विरोध करने पर रमेश ने पीड़िता और उनके बेटे पर शबल में हमला किया था।

फूलबनी महिला कोर्ट (जेएमएफसी) इस मामले की सुनवाई करते हुए रमेश को भादवि की धारा 451 (गृह प्रवेश) के लिए एक साल की सजा, धारा 323 हमले के लिए 6 महीने की जेल की सजा के साथ इसे एक के बाद एक लागू करने के लिए निर्देश दिया था।

खबरें और भी

बाद में फूलबनी जिला जज कोर्ट सजा को संशोधन करते हुए दोनों धाराओं में 6 महीने के हिसाब से सजा जोकि एक के बाद एक लागू करने के लिए आदेश दिया था। जिला जज की उस राय को चुनौती देते हुए आरोपी हाईकोर्ट में गुहार लगाया था।

हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की राय को मिशाल के तौर पर अदालत में पेश किया गया था। जिसमें दर्शाया गया था कि, एक घटना में अगर एक से अधिक अपराध हो तो, वहां सजा एक साथ लागू होगी। जिस पर गौर करते हुए अदालत ने यह राय दिया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें