OYO Rooms में गर्लफ्रेंड के साथ होनी चाहिए जिम्मेदारी, जानें कानूनी नियम
OYO Rooms में रुकने से पहले जानें क्या हैं आपके कानूनी अधिकार। देश के कानून के अनुसार, अविवाहित कपल्स को होटल में रुकने से कोई रोक नहीं। लेकिन होटल वाले आपकी लोकल आईडी को मना नहीं कर सकते। अगर दोनों की उम्र 18/21 साल या अधिक है, तो वे साथ रह सकते हैं।

सौजन्य से:- ABP News
OYO Rooms Rules: गर्लफ्रेंड को ले जाना है OYO? जान लीजिए अपने कानूनी अधिकार
OYO Rooms Rules: नए-नए कपल्स के लिए एक परफेक्ट टाइम बिताने के लिए OYO सबसे अच्छा विकल्प होता है. लेकिन OYO जाने से पहले आपक अपने कानूनी अधिकार जान लेना जरुरी है.
OYO Rooms Rules: आजकल कपल्स के लिए एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए होटल या OYO रूम बुक करना बहुत आम बात हो गई. क्योंकि यहां पर वो बिना किसी परेशानी के एक-दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं. लेकिन अक्सर युवाओं के मन में एक डर या हिचकिचाहट होती है कि क्या अविवाहित कपल्स का होटल में रुकना कानूनी रूप से सही है. ऐसे में कई बार युवक पुलिस या होटल स्टाफ के डर से परेशान रहते हैं. आइए जानते हैं कि भारत के कानून के हिसाब से OYO या किसी भी होटल में रुकने पर आपके पास क्या-क्या कानूनी अधिकार होते हैं?
क्या OYO में रुकना गैरकानूनी है?
सबसे पहले यह जान लीजिए कि भारत का कानून किसी भी कपल को एक साथ होटल में रुकने से नहीं रोकता है. भारत के संविधान के मुताबिक,अगर लड़के की उम्र 21 साल या उससे ज्यादा है और लड़की की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा है, तो वे अपनी मर्जी से साथ रह सकते हैं. ऐसे में देश का कोई भी कानून दो बालिग अनमैरिड कपल्स को होटल का कमरा बुक करने या वहां साथ रुकने से मना नहीं करता है.
लोकल आईडी को लेकर क्या है नियम?
कई बार कपल्स को यह दिक्कत आती है कि होटल वाले उसी शहर की आईडी देखकर कमरा देने से मना कर देते हैं. ऐसे में कानून के अनुसार होटल वाले लोकल आईडी को मना नहीं कर सकते, बशर्ते उनकी खुद की कोई निजी पॉलिसी ऐसी न हो. साथ ही OYO और कई बड़े होटलों ने अब अपनी पॉलिसी में साफ कर दिया है कि वे लोकल आईडी स्वीकार करते हैं. और आप एक बार होटल बुक करते समय कप्पल अलाऊ और लोकल आईडी का फिल्टर जरूर चेक कर लें.
इसे भी पढ़ें: AK-47 कब चला सकती है पुलिस, क्या है भीड़ नियंत्रण की SOP?
क्या पुलिस आपको परेशान कर सकती है?
अक्सर कपल्स के मन में सबसे बड़ा डर पुलिस की रेड का होता है. लेकिन आपको बता दें कि अगर दो कपल्स अपनी मर्जी से होटल के कमरे में ठहरे हैं, तो पुलिस उन्हें बिना किसी वजह के परेशान या गिरफ्तार नहीं कर सकती है. होटल के बंद कमरे के अंदर दोनों की सहमति से समय बिताना कोई अपराध नहीं है. हां, अगर पुलिस को वहां किसी तरह की अवैध गतिविधि का शक होता है, तभी वे जांच कर सकते हैं. वे आपकी मर्जी के बिना आपके माता-पिता को फोन करने की धमकी देकर आपको डरा नहीं सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

