होम›मुकदमे›पीलीभीत के जन्माष्टमी मेले में विधायक ने इंस्पेक्टर को दी कड़ी फटकार – ‘चालान बंद करो’
मुकदमे

पीलीभीत के जन्माष्टमी मेले में विधायक ने इंस्पेक्टर को दी कड़ी फटकार – ‘चालान बंद करो’

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन पर व्यापारियों ने गाजीपुर तिराहे पर अत्यधिक चेकिंग की शिकायत की। इस पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने मंच से ही पुलिस इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार को रोकने को कहा और ‘नियम मत सिखाओ, चालान बंद करो’ कहा।

18 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
पीलीभीत के जन्माष्टमी मेले में विधायक ने इंस्पेक्टर को दी कड़ी फटकार – ‘चालान बंद करो’

सौजन्य से:- Jagran

'नियम-कानून मत सिखाओ, चालान बंद करो': पीलीभीत में बीजेपी विधायक ने मंच से ही इंस्पेक्टर को लगाई फटकार

पीलीभीत के बरखेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन के दौरान भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने गाजीपुर तिराहा पर अत्यधिक ...और पढ़ें

HighLights

- व्यापारी के शिकायत करने पर नाराज हो गए थे बरखेड़ा विधायक

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद से वहां के व्यापारियों ने गाजीपुर तिराहा पर अधिक चेकिंग होने की शिकायत की। इससे नाराज विधायक प्रवक्तानंद ने मंच से ही पुलिस इंस्पेक्टर बरखेड़ा सतेंद्र कुमार को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि मुझे नियम और कानून मत सिखाइये, चालान बंद कराइए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक और इंस्पेक्टर समेत कई लोग मंच पर मौजूद थे, जबकि सामने भी काफी लोग थे। एक व्यापारी ने माइक हाथ में लेकर कहा कि हमारी एक समस्या है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के उद्घाटन पर समस्या सुनते बरखेड़ा विधायक pic.twitter.com/vQTFYP4mb7

— anshul saxena (@rudrasaxena) September 18, 2026

हमारे कई व्यापारियों की दुकानें नवाबगंज जाने वाले मार्ग के गाजीपुर तिराहा पर हैं, वहां पर चेकिंग बहुत हाेती है। इससे लोग वहां पर जाने से डरते हैं, जिससे हम लोगों की दुकानदारी खराब होती है।

इससे नाराज विधायक ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब क्या कारण है? जब आपके क्षेत्र का विधायक ईमानदार है और किसी भी पुलिस वाले एक चाय नहीं पीता है तो कैसे हिम्मत पड़ गई कि वहां (गाजीपुर तिराहा ) पर वाहनों के चालान होते हैं।

विधायक ने कहा कि बंद कराइये चालान, मुझे नियम और कानून मत सिखाइये, जब आपके क्षेत्र का विधायक ईमानदारी से काम कर रहा है तो पुलिस प्रशासन को भी ईमानदारी से काम करना होगा। कोई अनर्गल किसी को परेशान करेगा तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें