होमवकीलपेंशनधारियों ने सुप्रीम कोर्ट में दी न्याय की अपील
वकील

पेंशनधारियों ने सुप्रीम कोर्ट में दी न्याय की अपील

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की जिला इकाई ने छठवें और सातवें वेतनमान के एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए जिला फंड से खर्च किया जाएगा और पेंशनधारियों और तहसील शाखाओं से स्वैच्छिक सहयोग राशि ली जाएगी।

29 जून 2026 को 12:23 am बजे
पेंशनधारियों ने सुप्रीम कोर्ट में दी न्याय की अपील

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Chhattisgarh

- Raigarh

- Pensioners Said – Now They Will Fight For Arrears In The Supreme Court As Well

पेंशनर्स बोले- अब सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ेंगे एरियर की लड़ाई

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | रायगढ़

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की जिला इकाई ने छठवें और सातवें वेतनमान के एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से पैरवी करने का फैसला लिया है। इसके लिए जिला फंड से खर्च करने के साथ ही पेंशनर्स और तहसील शाखाओं से स्वैच्छिक सहयोग राशि लेने पर सहमति बनी।

शनिवार को जिला अध्यक्ष कान्हा लाल बरेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपाध्यक्ष मुरलीधर प्रधान ने बताया कि संघ ने छठवें वेतनमान के 32 माह और सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर के लिए हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की थीं। दोनों मामलों में फैसला पेंशनर्स के पक्ष में आया, लेकिन राज्य सरकार ने इन आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए अधिवक्ता से प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है। इस पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च आने का अनुमान है। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त करने पर जोर दिया गया। कुछ सदस्यों ने रायगढ़ के अधिवक्ताओं से भी सलाह लेने का सुझाव रखा। तय हुआ कि सुप्रीम कोर्ट की पैरवी का खर्च जिला फंड से किया जाएगा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर
वकील

ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ में तबादला, सुप्रीम कोर्ट ने 4 जजों का किया ट्रांसफर

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव
वकील

पटना हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस: जानिए कौन हैं वी. कामेश्वर राव

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति
वकील

वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का नवीन चीफ जस्टिस नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव बन सकते हैं पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव
वकील

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग के गठन का प्रस्ताव

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य
वकील

नौकरीपेशा लोगों के लिए कानून की पढ़ाई पर लगी रोक, अब केवल नियमित पाठ्यक्रम ही मान्य

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
वकील

ड्रग्स मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान
वकील

बृजभूषण शरण सिंह के वकील ने बरी होने के बाद दिया बयान

ताज़ा ख़बरें