होमअपराधरांची में कानून व्यवस्था की खुराक, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई
अपराध

रांची में कानून व्यवस्था की खुराक, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

रांची पुलिस ने शहर के आठ बारों की जांच की और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बार, पब संचालकों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। रांची में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

5 जुलाई 2026 को 03:23 am बजे
रांची में कानून व्यवस्था की खुराक, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई

सौजन्य से:- Jagran

रांची में कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं! खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, आठ बारों में जांच

रांची पुलिस और प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें आठ बारों की जांच की गई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के ...और पढ़ें

HighLights

- रांची पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

- आठ बारों में इस अभियान के तहत जांच हुई।

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक अनुशासन बनाए रखने के लिए रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बार, पब और शराब दुकानों के बाहर सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान शहर के आठ बारों की जांच की गई, जहां लाइसेंस की शर्तों के पालन, सुरक्षा व्यवस्था, नाबालिगों के प्रवेश और अन्य नियमों का निरीक्षण किया गया। जांच में कुछ बारों में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने नाबालिगों के प्रवेश और निर्धारित मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई

इसके साथ ही शराब दुकानों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन नहीं करने की चेतावनी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बार, पब संचालकों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- शराब के लिए पत्नी से मांगे 100 रुपये, ना मिलने पर पलामू के युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान हुई मौत

यह भी पढ़ें- चतरा में शराब के नशे में दो सांप खा गया युवक, जब तीसरा मुंह में डालने लगा तो... डॉक्टर भी हैरान

यह भी पढ़ें- रांची में एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से 44 बोतल अवैध शराब जब्त, ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें