होमअपराधसहारनपुर: इमरान मसूद बोले- अदालत में लड़ेंगे मस्जिद की लड़ाई, जौहर विवि को बचाएंगी सरकार
अपराध

सहारनपुर: इमरान मसूद बोले- अदालत में लड़ेंगे मस्जिद की लड़ाई, जौहर विवि को बचाएंगी सरकार

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद का कहना है कि अगर कोई अपने हक की लड़ाई कानूनी माध्यम से लड़ेगा, तो सरकार उन्हें समर्थन देगी.

19 जुलाई 2026 को 10:13 am बजे
सहारनपुर: इमरान मसूद बोले- अदालत में लड़ेंगे मस्जिद की लड़ाई, जौहर विवि को बचाएंगी सरकार

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a5ca1ca752e60e89d000fde","slug":"saharanpur-mp-imran-masood-says-the-legal-battle-for-the-mosque-will-be-fought-in-court-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सांसद इमरान मसूद बोले- अदालत में लड़ेंगे मस्जिद की कानूनी लड़ाई, जौहर विवि को बचाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Saharanpur: सांसद इमरान मसूद बोले- अदालत में लड़ेंगे मस्जिद की कानूनी लड़ाई, जौहर विवि को बचाए सरकार

Sun, 19 Jul 2026 03:37 PM IST

Mohd Mustakim

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

Published by: Mohd Mustakim

Updated Sun, 19 Jul 2026 03:37 PM IST

सार

सहारनपुर में कलक्ट्रेट स्थित मस्जिद को कोर्ट ने 30 दिन में हटाने का समय दिया है। सांसद इमरान मसूद का कहना है कि मस्जिद अपनी मिल्कियत पर है, कलक्ट्रेट ही अपना मालिकाना हक साबित करे।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को राजनीतिक रंग न दिया जाए। मस्जिद के मालिकाना हक के पूरे सबूत हैं। उसी परिसर में मंदिर भी है। कल उसे भी हटाने की बात होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर हो या फिर मस्जिद, उनके हक के लिए अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस सांसद अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेदखली से पहले मालिकाना हक तय होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि खेवट में अभी भी नाम वाहिद खां और याकूब खां हैं। मस्जिद अपनी संपत्ति पर है। खसरा के हिसाब से मालिकाना हक तय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अदालत में मस्जिद प्रबंधन का समर्थन कांग्रेस पार्टी करेगी। इस तरह के कदम शहर के माहौल को खराब करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने जौहर विवि पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि यदि नक्शे नहीं भी हैं तो उसे नियमित किया जा सकता है। इससे हजारों छात्रों का भविष्य खराब होने से बच सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि शिक्षा संस्थान को ध्वस्त न कराया जाए। कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि सहारनपुर की परंपरा रही है कि सभी समुदाय मिलकर कांवड़ियों का स्वागत करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इस साल भी सेवा शिविर लगाकर परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

इस दौरान प्रेसवार्ता में एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र तनेजा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, चेयरमैन इसरार चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे। बता दें, कि तीन दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को अवैध बताते हुए 30 दिन में हटाने का फैसला सुनाया था।

जिन्ना हमारा सबसे बड़ा दुश्मन

जिन्ना पर लेकर चल रही बयानबाजी पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस का जिन्ना से कोई संबंध नहीं है। हमारे लिए जिन्ना सबसे बड़ा दुश्मन है। हमारे पूर्वजों ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है।

ये भी देखें...

UP: सहारनपुर के युवक की विकासनगर में हत्या, नदी में मिला शव, पिता बोले- घुमाने ले गए चार दोस्तों ने मार डाला

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें