करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: विजय को राहत, DMK को फटकार
करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके की याचिका खारिज करते हुए मुख्यमंत्री विजय की यात्रा पर रोक लगाने से इनकार किया और कहा कि राजनीतिक लड़ाई अदालत में नहीं लड़ी जा सकती. कोर्ट ने यह भी कहा कि वह किसी मुख्यमंत्री की गतिविधियों को तय नहीं करेगा.

सौजन्य से:- ABP News
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने डीएमके की याचिका खारिज करते हुए मुख्यमंत्री विजय की यात्रा पर रोक लगाने से इनकार किया. SC ने कहा कि राजनीतिक लड़ाई अदालत में नहीं लड़ी जा सकती.
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के करूर भगदड़ मामले में राज्य के मंत्रियों की बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग ठुकरा दी है. विपक्षी पार्टी डीएमके ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के पीड़ित परिवारों से मिलने पर भी रोक की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि वह किसी मुख्यमंत्री की गतिविधियों को तय नहीं करेगा.
मुख्यमंत्री विजय 41 लोगों की मौत वाले इस हादसे के पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने के लिए करूर जाने वाले हैं. डीएमके ने इसी का विरोध किया था. जस्टिस के वी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की अवकाशकालीन बेंच ने सुनवाई के दौरान यह भी साफ किया कि इस मामले की एफआईआर में विजय आरोपी नहीं हैं.
यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Politics: AIADMK को लगा तगड़ा झटका, के पलानीस्वामी के भाई KBS ने छोड़ी पार्टी, कहा- '30 सालों तक...'
जांच प्रभावित होने का आरोप
डीएमके ने याचिका दाखिल कर कहा था कि 27 सितंबर, 2025 को हुए इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी थी. जांच की निगरानी के लिए अपने पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में कमिटी भी बनाई थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद टीवीके अपनी रैली में हुए हादसे की जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. राज्य के मंत्री तरह-तरह के बयान दे रहे हैं.
कोर्ट की सख्त टिप्पणी
डीएमके के लिए पेश वरिष्ठ वकील रंजीत कुमार कीं दलीलों से जज सहमत नज़र नहीं आए. जस्टिस विश्वनाथन ने कहा, 'आप क्या चाहते हैं? हम आपके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के बोलने पर रोक लगा दें? कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं. अगर उनके नेता बयान दे रहे हैं, तो आप भी उसके जवाब में बयान दे सकते हैं. यह लड़ाई कोर्ट के बाहर लड़ी जानी चाहिए.'
यह भी पढ़ें : 'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?

