होमअपराधराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई
अपराध

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। एसआईटी की प्रारंभिक जांच ने सुरक्षा चूक का खुलासा किया है।

13 जुलाई 2026 को 01:14 am बजे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

सौजन्य से:- Jagran

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के राम मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग और चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट राम मंदिर दान के दुरुपयोग पर सुनवाई करेगा।

- एसआईटी ने गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा चूक का खुलासा किया।

- कर्मचारियों द्वारा नकदी छिपाने के 70 संदिग्ध मामले सामने आए।

एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में दान के कथित दुरुपयोग की स्वतंत्र, न्यायालय द्वारा निगरानी की जाने वाली जांच की मांग करने वाली याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करने वाला है।

ये याचिकाएं भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं। अन्य सदस्यों में जस्टिस जायमाल्या बागची और वी.मोहन शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अयोध्या पुलिस ने मामले के तीन मुख्य आरोपितों में से एक अनुकल्प मिश्रा की हिरासत में पूछताछ शुरू की।

एसआईटी की प्रारंभिक जांच ने अयोध्या के राम मंदिर की गिनती कक्ष में गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा किया है, जिसमें कहा गया है कि यहां के स्टाफ ने अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और अन्य व्यक्तिगत सामान में नकदी के बंडल छिपाए।

एसआईटी के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच की गई सीसीटीवी फुटेज में गिनती स्टाफ के लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद की गईं, जिनमें उन्हें नकदी के बंडल छिपाते हुए देखा गया। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट ने सुरक्षा प्रोटोकाल में चूक की ओर इशारा किया।

गिनती हाल के प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर स्टाफ की कोई जांच नहीं थी, साथ ही कर्मचारियों द्वारा अंदर और बाहर लाए गए व्यक्तिगत सामान की निगरानी भी कमजोर थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें