राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान, CJI ने कहा कि जांच को बंद नहीं किया जाएगा, और चोरी के मामले में और भी सुधार के कदम उठाए जाएंगे।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ayodhya
- Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Supreme Court Hearing SIT Investigation Updates
राममंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, अयोध्या में 8 आरोपियों की वर्चुअल पेशी
- कॉपी लिंक
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज, 10 अगस्त को सुनवाई है। SIT अपनी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट के सामने पेश करेगी। कोर्ट जांच की प्रगति की समीक्षा करेगा।
यदि जांच में कोई कमी या अतिरिक्त दिशा-निर्देश की आवश्यकता हुई, तो सुप्रीम कोर्ट आगे के आदेश दे सकता है। वहीं, अयोध्या कोर्ट में भी आज ही सुनवाई होगी। जेल में बंद 8 आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी।
इससे पहले 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुनवाई हुई थी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया- नई SIT बना दी गई है। IG किरण एस इसे लीड कर रहे हैं। टीम में एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG), एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) भी शामिल हैं।
चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा- क्या चोरी की जांच कर रही एसआईटी की इस नई टीम को हर चीज का एक्सेस होगा? इसपर तुषार मेहता ने हामी भरी।
CJI ने कहा- हम इस जांच को बंद नहीं कर रहे हैं। चोरी के इस मामले में और भी सुधार के कदम उठाने होंगे। SIT में फोरेंसिक ऑडिटर को शामिल करिए। ऑडिटर वित्तीय अपराधों का पता लगाने के लिए खातों और रिकॉर्ड्स की जांच करेगा।
कोर्ट ने SIT को निर्देश दिया कि वह दो हफ्ते के भीतर अपनी जांच की स्टेटस रिपोर्ट अदालत में दाखिल करे। कोर्ट ने 20 जुलाई को यूपी सरकार को नए सिरे से विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने का आदेश दिया था।
एडवोकेट की सलाह- वेबसाइट पर मिले दान का विवरण
27 जुलाई को सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट देवदत्त कामत ने कहा- लाखों श्रद्धालु 500, 1000 या अन्य छोटी-बड़ी राशि श्रद्धा से दान करते हैं। अगर वह धन ट्रस्ट तक नहीं पहुंच रहा है तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रस्ट को प्राप्त होने वाले दान का विवरण सार्वजनिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए, ताकि दानदाता यह देख सकें कि उनकी राशि सुरक्षित रूप से ट्रस्ट तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह किसी पक्ष के खिलाफ लड़ाई नहीं, बल्कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास है।
पहले विजय विश्वास पंत की SIT ने जांच की थी
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे, जिसमें आईजी लखनऊ रेंज बतौर सदस्य शामिल थे।
सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद अब नई SIT बनाकर IG लखनऊ रेंज किरण एस को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, अयोध्या के DIG सोमेन वर्मा और अयोध्या के SSP गौरव ग्रोवर को इसका सदस्य नियुक्त किया गया है।
सभी 8 आरोपियों की अयोध्या कोर्ट में वर्चुअल पेशी आज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आठों आरोपियों की आज, 10 अगस्त को एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होगी। सुरक्षा कारणों की वजह से पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी। आरोपी रामशंकर यादव उर्फ 'टिन्नू', अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और रिटायर्ड बैंक कर्मी सुभाष श्रीवास्तव फिलहाल जेल में ही रहेंगे। इससे पहले 27 जुलाई को सुनवाई के दौरा कोर्ट ने 14 दिन और न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी।
-----------------------------
ये खबर भी पढ़िए-
राममंदिर ट्रस्ट महासचिव के लिए संघ-VHP एकराय नहीं: संघ को कृष्ण मोहन, VHP को बजरंग बागड़ा पसंद; 2 सदस्यों पर 3 नाम से घोषणा टली
श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव कौन बनेगा? इसको लेकर संघ और विहिप में एक राय नहीं बन सकी। दोनों चाहते हैं कि उनकी पसंद का चेहरा इस महत्वपूर्ण पद पर बैठे। संघ की पसंद कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे कृष्ण मोहन हैं। कुछ पदाधिकारियों ने उनके नाम की मजबूत पैरवी की। लेकिन, ट्रस्ट के कुछ सदस्यों का मानना था कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ही महासचिव बनें। पढ़ें पूरी खबर...
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
ताज़ा ख़बरें
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया
- 7 में से 7 हाई कोर्ट में रेगुलर चीफ जस्टिस नहीं, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 के लिए की सिफारिश

