होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सोनम पर 2025 में पूर्वोत्तर राज्य में अपने हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है।

2 जुलाई 2026 को 01:24 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में जमानत के फैसले पर मेघालय सरकार की अपील, सुनवाई कब?

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a463e15b9eda0478e05f614","slug":"supreme-court-updates-appeal-against-bail-to-sonam-raghuvanshi-from-meghalaya-hc-other-cases-hearing-news-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: सोनम को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, अपील पर सुनवाई कब?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}

Supreme Court: सोनम को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, अपील पर सुनवाई कब?

Thu, 02 Jul 2026 04:01 PM IST

ज्योति भास्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

न्यूज डेस्क, अमर उजाला।

Published by: ज्योति भास्कर

Updated Thu, 02 Jul 2026 04:01 PM IST

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सोनम पर 2025 में पूर्वोत्तर राज्य में अपने हनीमून के दौरान पति की हत्या का आरोप है। सरकार ने इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गुरुवार को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ को बताया। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी को जमानत देने में गलती की है।

विज्ञापन

किस आधार पर जमानत का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कब?

जमानत के फैसले का विरोध करते हुए सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि जमानत इसलिए दी गई क्योंकि गिरफ्तारी के समय उसे गिरफ्तारी के आधार पूरी तरह से नहीं दिए गए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि दस्तावेज की गैर-आपूर्ति एक टाइपोग्राफिकल त्रुटि के कारण गलत उद्धृत प्रावधान से संबंधित थी। मेहता ने आरोपी के भागने की आशंका पर भी जोर दिया। पीठ ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की। 29 जून को मेघालय हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला, राजा रघुवंशी की मौत कब?

सोनम और राजा रघुवंशी पिछले साल 23 मई को मेघालय के सोहरा क्षेत्र में छुट्टी मनाने गए थे। वे दोनों वहां से लापता हो गए थे। बाद में, 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। पुलिस ने आरोप लगाया है कि सोनम रघुवंशी ने वित्तीय लाभ के लिए अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन
अपराध

गुजरात में नौवाहनविभाग और नौवहन कानूनों पर कार्यशाला का उद्घाटन

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

ताज़ा ख़बरें