गंगा के किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह सप्ताह में हटाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गंगा नदी के किनारे अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया है। बिहार सरकार को पटना में छह हफ्ते में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व आदेशों के बाद भी शासन-प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी।

सौजन्य से:- Jagran
गंगा किनारे अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार सरकार को छह हफ्ते में अतिक्रमण हटाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गंगा नदी के किनारे अवैध निर्माणों पर कड़ा रुख अपनाया है, बिहार सरकार को पटना में नौजर घाट और नूरपुर घाट के बीच के अतिक्रमण छह सप्ताह ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने गंगा किनारे अवैध निर्माण पर जताई चिंता।
- बिहार सरकार को पटना में छह हफ्ते में अतिक्रमण हटाने का निर्देश।
- राज्यों को डेटा जमा करने का अंतिम मौका, वरना मुख्य सचिव तलब।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जीवनदायिनी और आस्था की प्रतीक गंगा नदी के किनारे धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों ने देश की सर्वोच्च अदालत को भी झकझोर कर रख दिया है।
पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील तटों पर हुए पक्के निर्माणों और अतिक्रमणों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि पवित्र नदियों के स्वरूप से खिलवाड़ अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसने कहा है कि गंगा के किनारे अवैध निर्माण चिंता का विषय है।
साथ ही, इसने बिहार सरकार को निर्देश दिया है कि वह पटना में नदी के किनारे नौजर घाट और नूरपुर घाट के बीच बने सभी अनधिकृत ढांचों और अतिक्रमण को छह हफ्ते के भीतर हटाए।
'अदालती आदेशों के बावजूद खामोश रहे अधिकारी'
स्टिस जे.बी. पार्डीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने बिहार सरकार को कड़ा संदेश देते हुए पटना में नौजर घाट से नूरपुर घाट के बीच स्थित सभी अवैध ढांचों और अतिक्रमणों को छह सप्ताह के भीतर पूरी तरह ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व आदेशों के बाद भी शासन-प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी।
पीठ ने चेतावनी दी कि अगली सुनवाई तक सक्षम अधिकारी द्वारा अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा।
'राज्यों को अंतिम मौका, वरना मुख्य सचिवों की होगी पेशी'
मामले की सुनवाई के दौरान अडिशनल सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने केंद्र की ओर से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा और बताया कि कई राज्यों ने अभी तक डाटा उपलब्ध नहीं कराया है।
इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को एक अंतिम अवसर दिया। इसने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि राज्यों ने जानकारी नहीं सौंपी, तो कोर्ट संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों को व्यक्तिगत रूप से तलब करने के लिए मजबूर होगा।
खबरें और भी
यह याचिका पटना निवासी अशोक कुमार सिन्हा द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के 30 जून, 2020 के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें एनजीटी ने पर्यावरण की दृष्टि से नदी के संवेदनशील तटों पर हुए पक्के निर्माणों और अतिक्रमणों की गहन जांच किए बिना याचिका खारिज कर दी थी।
याचिकाकर्ता के वकील आकाश वशिष्ठ ने कोर्ट के समक्ष कहा कि प्रशासन की मूक सहमति और चुप्पी के कारण गंगा का प्रवाह और पारिस्थितिकी तंत्र गंभीर खतरे में पड़ चुका है।
यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी जज और गार्ड की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

