नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साईं की उम्रकैद की सजा निलंबित करने से इनकार कर दिया, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट से कहा कि वह तीन महीने के भीतर अपील पर निर्णय ले। नारायण साईं पर 2013 में एक महिला अनुयायी के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

सौजन्य से:- Jagran
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, उम्रकैद की सजा निलंबित करने से किया इनकार
कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं को 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने से सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इनकार कर द ...और पढ़ें
HighLights
- जस्टिस एमएम. सुंदरेश और जस्टिस पीबी. वराले की पीठ ने निर्णय लिया
- नारायण साईं को 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा
पीटीआई, नई दिल्ली। कथावाचक आसाराम के बेटे नारायण साईं को 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने से सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इनकार कर दिया।
जस्टिस एमएम. सुंदरेश और जस्टिस पीबी. वराले की पीठ ने हालांकि गुजरात हाई कोर्ट से कहा कि वह दुष्कर्म मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ नारायण साईं की अपील पर तीन महीने के भीतर निर्णय ले।
नारायण साईं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने कहा कि अपील के शीघ्र निपटारे की अर्जी के बावजूद उस पर सुनवाई नहीं हुई है। शीर्ष अदालत ने साईं को छूट दी कि यदि उसकी याचिका पर तीन महीने के भीतर फैसला नहीं होता है तो वह फिर उच्चतम न्यायालय का रुख कर सकता है।
सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के खिलाफ साईं की अपील गुजरात हाई कोर्ट में लंबित है। सूरत की अदालत ने साईं को उसकी एक पूर्व महिला अनुयायी द्वारा 2013 में दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में अप्रैल 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

