होम›हाई कोर्ट›फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर, आरटीआई में खुलासा - up tops the list of cases pending in fast track courts
हाई कोर्ट

फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर, आरटीआई में खुलासा - up tops the list of cases pending in fast track courts

फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर, आरटीआई में खुलासा देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों में से लगभग 78 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश के हैं, जहां 13.74 लाख से अधिक मामले निस्तारण का इ…

27 अगस्त 2026 को 12:23 am बजे
फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर, आरटीआई में खुलासा - up tops the list of cases pending in fast track courts

सौजन्य से:- Jagran

फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों की सूची में यूपी सबसे ऊपर, आरटीआई में खुलासा

देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों में से लगभग 78 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश के हैं, जहां 13.74 लाख से अधिक मामले निस्तारण का इंतजार कर रहे हैं।

HighLights

- दिल्ली में काम कर रहीं 26 फास्ट ट्रैक अदालतों में 7385 मामले लंबित हैं

- सिक्किम में सबसे कम लंबित मामले पाए गए, दो अदालतों में 18 मामले लंबित मिले

पीटीआई, नई दिल्ली। देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में लंबित मामलों में से लगभग 78 प्रतिशत मामले उत्तर प्रदेश के हैं, जहां 13.74 लाख से अधिक मामले निस्तारण का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में 26 फास्ट ट्रैक अदालतें काम कर रही हैं जिनमें 7385 मामले लंबित हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत न्याय विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, 30 जून तक देशभर की फास्ट ट्रैक अदालतों में 17.5 लाख से ज्यादा मामले लंबित थे।

यह आंकड़ा न्याय विभाग ने इस साल 10 अगस्त को नोएडा के सामाजिक कार्यकर्ता अमित गुप्ता द्वारा आरटीआई कानून के तहत पूछे गए एक सवाल के जवाब में साझा किया था।

त्वरित अदालतें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा संबंधित हाई कोर्ट के साथ परामर्श करके खास तरह के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए गठित की जाती हैं।

न्याय विभाग ने बताया कि 30 जून, 2026 तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 884 फास्ट ट्रैक अदालतें काम कर रही थीं। इन अदालतों की स्थापना के लिए राज्यों को कोई केंद्रीय सहायता नहीं दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश लंबित मामलों की सूची में सबसे ऊपर है, जहां 373 फास्ट ट्रैक अदालतों में 13.74 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है, जहां कार्यरत 117 अदालतों में 1.35 लाख मामले लंबित हैं। अधिक लंबित मामलों वाले अन्य राज्यों में बंगाल (93,245), तमिलनाडु (89,703) और असम (17,145) शामिल हैं।

सिक्किम में सबसे कम लंबित मामले पाए गए, जहां दो अदालतों में 18 मामले लंबित मिले। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी फास्ट ट्रैक अदालत काम नहीं कर रही है।

इन राज्यों में बिहार, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड शामिल हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई
हाई कोर्ट

Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया
हाई कोर्ट

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया
हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह
हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम
हाई कोर्ट

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
हाई कोर्ट

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे

ताज़ा ख़बरें