कुशीनगर की राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.21 लाख मामलों का निपटारा, 9.63 करोड़ टोकन मनी वसूली और 1.56 करोड़ मुआवजा दिया गया
सप्ताहांत में कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,21,108 मामले निपटे, जिसमें 9.63 करोड़ रुपये की टोकन मनी वसूली हुई। मोटर दुर्घटना के 28 मामलों में कुल 1.56 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया और 10 दंपतियों के पारिवारिक विवाद आपसी समझौते से समाप्त किए गए।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kushinagar
- Kushinagar Lok Adalat | Lakhs Of Cases Settled, Compensation Distributed
कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.21 लाख मामले निपटे:9.63 करोड़ की टोकन मनी वसूली, 1.56 करोड़ मुआवजा और 10 दंपतियों के विवाद खत्म
- कॉपी लिंक
कुशीनगर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,21,108 मामलों का निपटारा किया गया। 12 सितंबर को हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,20,953 मामले निपटाए गए। वहीं, 9 से 11 सितंबर तक चली विशेष लोक अदालत में 155 छोटे आपराधिक मामलों का निस्तारण किया गया।
देर शाम जारी सूचना के मुताबिक विभिन्न मामलों में 9.63 करोड़ रुपये से अधिक की टोकन मनी वसूली गई। इसके अलावा 28 मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों में मृतकों और घायलों के परिवारों को 1.56 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत का इंतजाम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया था। कुशीनगर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा और जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दीप जलाकर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत का उद्घाटन किया।
लोक अदालत में फौजदारी के 7,057 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में जुर्माने के तौर पर 1,18,235 रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए गए। पारिवारिक अदालतों में 102 मामले, राजस्व के 1,190 मामले, बिजली बिल से जुड़े 112 मामले और 44 श्रम विवाद भी आपसी समझौते से खत्म किए गए।
पारिवारिक विवादों के निपटारे का भावनात्मक पहलू भी सामने आया। परिवार न्यायालय में चल रहे विवादों को आपसी समझौते से खत्म किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ने 6 और अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ने 4 दंपतियों के विवाद सुलझाए। इसके बाद सभी 10 दंपतियों को पति-पत्नी के रूप में साथ जीवन बिताने के लिए अदालत परिसर से विदा किया गया।
बैंकों ने प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंक लोन से जुड़े 2,048 मामलों का निपटारा किया। इसमें लोन लेने वालों से 9,63,39,072 रुपये की टोकन मनी वसूली गई। लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में लंबित मामलों को समझौते के आधार पर खत्म कर लोगों को तुरंत राहत दी गई।
लोक अदालत के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी दिए गए। अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति के आगमन पर 50वीं बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने पाइलेटिंग की। कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए केले से निर्मित उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया। वादकारियों को पैरा लीगल वालंटियर्स की ओर से विधिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

