होम›वकील›10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित
वकील

10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीयर ने 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के साथ बैठक की, जहाँ मोटर वाहन दुर्घटना दावों के शीघ्र निपटान और समझौता संभावनाओं पर चर्चा हुई। उपस्थित पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान करने और बीमा कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित करने का आग्रह किया गया, साथ ही प्रचार‑प्रसार के लिए कपड़े की थैलियां वितरित की गईं।

28 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
10 अक्टूबर को बीयर में राष्ट्रीय लोक अदालत, मोटर दुर्घटना मामलों के तेज़ निपटान पर केंद्रित

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bayavar

- National Lok Adalat On 10th, Emphasis On Disposal Of Accident Claim Cases

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 को, दुर्घटना दावा प्रकरणों के निस्तारण पर जोर

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | ब्यावर

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 अक्टूबर को आयोजित होगी। लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना दावा प्रकरणों के अधिक से अधिक निस्तारण के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर की ओर से अधिवक्ताओं के साथ बैठक हुई।

बैठक में अपर जिला न्यायाधीश संख्या-3 विजय प्रकाश सोनी, अपर जिला न्यायाधीश संख्या-2 गिरिजा भारद्वाज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला न्यायाधीश सोनल पारीख मौजूद रहे। बैठक में लंबित मोटर वाहन दुर्घटना दावा प्रकरणों में पक्षकारों के बीच आपसी सहमति और सुलह-समझौते की संभावनाओं पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं से पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का जल्द और सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। साथ ही बीमा कंपनियों और अन्य संबंधित पक्षकारों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करने को कहा गया। बैठक के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मुद्रित कपड़े की थैलियों का विमोचन किया गया। अधिवक्ताओं को कपड़े की थैलियां वितरित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया गया। बैठक में अधिवक्ता ललित सटाक, टीकम सिंह चौहान, मुकेश दवे, बालकिशन गोठवाल, लक्ष्मीकांत व्यास, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष अग्रवाल, महेंद्र कुमावत, भरत शिवनानी, जय प्रकाश जांगिड़, सुनील चौहान, शक्ति सिंह चौहान, नौरत पुरी गोस्वामी, प्रकाश कुमावत सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की
वकील

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया
वकील

हाईकोर्ट ने मांगी आवारा कुत्तों की कार्रवाई की रिपोर्ट, सरकार ने छह महीने में 15,000 से अधिक नसबंदी‑टीकाकरण किया

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ
वकील

सरकारी वकीलों के लिए नया ढांचा: 2026 के अध्यादेश से नई भूमिका और लाभ

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश
वकील

सुप्रीम कोर्ट के लिये टelangाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर कोलेजियम की सिफ़ारिश

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया
वकील

राष्ट्रीय हाईवे 2 पर अवरोध हटाए, मनिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय
वकील

सुप्रीम कोर्ट के जज बने लखनऊ के न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित किया

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक: सरकार को नियम बनाने का निर्देश

ताज़ा ख़बरें