1 सितंबर से शुरू, 12 सितंबर तक लोक अदालत में 90‑दिन से पुराने ट्रैफ़िक चालानों का निपटारा
वाहन मालिकों को राहत मिली है: 1 सितंबर से डीएलएसए भवन में 90 दिन से अधिक पुराने ट्रैफ़िक चालानों को कुल राशि का 50 प्रतिशत जमा कर निपटाया जा सकता है, यह प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में इन चालानों के साथ‑साथ साधारण मारपीट, झगड़े, बैंक डिफॉल्टर, सर्टिफिकेट केस आदि सुलहनीय मामलों का भी तुरंत निपटारा किया जाएगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Begusarai
- Lok Adalat On September 12, Settlement Of Old Challans From September 1 Itself
12 सितंबर को लोक अदालत, पुराने चालान का निपटारा 1 सितंबर से ही
- कॉपी लिंक
ट्रैफिक चालान का जुर्माना लंबित है तो वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले ही 1 सितंबर से 90 दिन या उससे अधिक पुराने चालान के मामलों का निपटारा शुरू हो जाएगा। सं
बंधित चालान की कुल राशि का 50 प्रतिशत जमा करने पर मामले का निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव करूणानिधि आर्या ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालान के मामले में वाहन मालिक 1 सितंबर से डीएलएसए भवन पहुंचकर अपना मामला निपटा सकते हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया में केवल 90 दिन से अधिक पुराने चालान शामिल किए जाएंगे।
लंबित चालानों के निपटारे की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए यातायात विभाग और जिला परिवहन विभाग से संबंधित चालानों का पूरा रिकॉर्ड मंगवा लिया गया है। डीएलएसए की ओर से लंबित चालान वाले वाहन चालकों को फोन के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे समय रहते अपने मामले का निपटारा करा सकें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान के अलावा अन्य सुलहनीय मामलों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए सचिव के अनुसार इनमें साधारण मारपीट, लड़ाई-झगड़ा, बैंक डिफॉल्टर, सर्टिफिकेट केस और पंचायतों में चल रहे मुकदमे समेत अन्य सुलहनीय वाद शामिल हैं। इन मामलों का निपटारा पक्षकारों की सहमति के आधार पर किया जाएगा। इससे लंबे समय से लंबित मामलों में पक्षकारों को त्वरित समाधान मिल सकेगा।
9 मई 2026 को गांधी स्टेडियम में विशेष रूप से पांच बेंचों का गठन किया गया था। ट्रैफिक चालान के 688 मामलों का निष्पादन कर 16 लाख रुपये की वसूली की गई।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

