खगड़िया में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: 13 हजार पक्षकारों को भेजे गए नोटिस - Khagaria News
- Hindi News - Local - Bihar - Khagaria - National Lok Adalat To Be Held In Khagaria On September 12: Notices Sent To 13,000 Parties खगड़िया में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: 13 हजार पक्षकारों को भेजे गए नोटिस…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Khagaria
- National Lok Adalat To Be Held In Khagaria On September 12: Notices Sent To 13,000 Parties
खगड़िया में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत: 13 हजार पक्षकारों को भेजे गए नोटिस
- कॉपी लिंक
लंबित विवादों को आपसी सहमति और सौहार्द के साथ समाप्त करने के उद्देश्य से जिले में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खगड़िया की ओर से सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में लोक अदालत आयोजित होगी। अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में करीब 13 हजार पक्षकारों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव चंदन कुमार ने बताया कि सुलह योग्य अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालय एवं संबंधित विभागों की ओर से मामलों को चिह्नित किया जा रहा है। संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजकर लोक अदालत में उपस्थित होने तथा आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर न्यायिक पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। सचिव ने बताया कि प्राधिकार का प्रयास है कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन हो और लंबे समय से विवाद में उलझे पक्षकारों को आपसी समझौते के जरिए राहत मिल सके।
न्यायालय में लंबित एवं सुलह योग्य मामलों का निष्पादन कराया जाएगा। ^ राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों को अपने विवादों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान कराने का प्रभावी मंच है। 12 सितंबर को खगड़िया और गोगरी में आयोजित लोक अदालत में सुलह योग्य मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन कराया जाएगा। जिले के पक्षकार आपसी मतभेद और वैमनस्य भुलाकर इस अवसर का लाभ उठाएं तथा बातचीत और समझौते के माध्यम से अपने विवाद समाप्त करें। इससे समय और धन की बचत के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भी संभव होगा। - चंदन कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, खगड़िया Share with facebook
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

