न्याय की नई उम्मीद: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में मिलेगा विवादों का समाधान
उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबित मामलों का त्वरित और नि:शुल्क समाधान किया जाएगा। जिला न्यायाधीश के निर्देशन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विवादों का निस्तारण किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

सौजन्य से:- Hindustan
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां शुरू
उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देशन में, लंबित मामलों का चिन्हीकरण कर विवादों का निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का त्वरित, सरल और नि:शुल्क समाधान किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जनपद में शुरू हो गई हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के निर्देशन में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की रणनीति तैयार की जा रही है। अधिकारियों को लंबित मामलों का चिन्हीकरण कर संबंधित पक्षों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर विवादों के निस्तारण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों एवं विभागों से संबंधित वादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित, सरल एवं नि:शुल्क निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना दावा, आपराधिक समनीय वाद, बैंक, बीमा, विद्युत, परिवहन, नगर निकाय, दूरसंचार, राजस्व विभाग तथा स्थायी लोक अदालत से संबंधित मामलों को शामिल किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। साथ ही वादकारियों को समय से सूचना उपलब्ध कराने और नोटिसों की प्रभावी तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समाचार पत्र, सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर, पंपलेट, व्हाट्सएप, विधिक जागरूकता शिविर तथा पैरा लीगल वालंटियर्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोमा गुप्ता ने जनपद के वादकारियों और नागरिकों से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आपसी समझौते के माध्यम से अपने विवादों का शीघ्र, सस्ता और स्थायी समाधान कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित मामलों के विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं होता और समझौते से हुआ निस्तारण अंतिम एवं स्थायी माना जाता।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

