होम›अपराध›सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, मनीषा मौत मामले में अधिवक्ता ने जवाब दाखिल; अगली सुनवाई 14 अक्टूबर
अपराध

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, मनीषा मौत मामले में अधिवक्ता ने जवाब दाखिल; अगली सुनवाई 14 अक्टूबर

मनीषा के पिता संजय कुमार ने सीबीआई की आत्महत्या निष्कर्ष वाली रिपोर्ट को अस्वीकार कर कोर्ट में उत्तर दिया है। अधिवक्ता हर्ष मोहन सिंह ने यह जवाब 14 अक्टूबर को निर्धारित विशेष अदालत के सत्र में प्रस्तुत किया, जहाँ विस्तृत चर्चा होगी।

29 सितंबर 2026 को 06:05 am बजे
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, मनीषा मौत मामले में अधिवक्ता ने जवाब दाखिल; अगली सुनवाई 14 अक्टूबर

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6abb4cd9af78b8f72e001707","slug":"manisha-death-case-advocate-files-response-in-cbi-special-court-hearing-scheduled-for-october-14-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला: सीबीआई की विशेष अदालत में अधिवक्ता ने दाखिल किया जवाब, 14 अक्तूबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

मनीषा मौत मामला: सीबीआई की विशेष अदालत में अधिवक्ता ने दाखिल किया जवाब, 14 अक्तूबर को होगी सुनवाई

Tue, 29 Sep 2026 11:00 AM IST

Naveen

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

Published by: Naveen

Updated Tue, 29 Sep 2026 11:00 AM IST

सार

मनीषा के पिता संजय कुमार का कहना है कि परिवार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इस निर्णय को सीबीआई की विशेष अदालत में चुनौति देते हुए जवाब दाखिल किया है।

विज्ञापन

विस्तार

बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में सोमवार को महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। सोमवार को मनीषा मौत मामले में मृतका के पिता संजय की तरफ से सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया है। यह जवाब 14 अक्तूबर को मामले की अगली सुनवाई के बहस में रहेगा।

विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो इस मामले की गहन जांच कर रही है। मनीषा मौत मामला लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। अदालत में दाखिल किए गए इस जवाब में एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह ने मनीषा के पिता संजय का पक्ष रखा है। जवाब में जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों या आरोपों पर प्रतिक्रिया दी गई है। सोमवार को अधिवक्ता की तरफ से दाखिल जवाब के बाद अब विशेष अदालत ने 14 अक्तूबर को अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है। अगली सुनवाई में इस जवाब पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। अदालत जवाब में दिए गए तर्कों और सबूतों पर विचार करेगी। इस जवाब से मामले की दिशा में बदलाव आ सकता है।

विज्ञापन

गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा (19) के बहुचर्चित मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में आत्महत्या का निष्कर्ष निकाला है। यह निष्कर्ष दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिल्कुल विपरीत है। एम्स की रिपोर्ट में मनीषा की मौत का कारण धारदार हथियार से लगीं चोटों को बताया गया है।

विज्ञापन

मनीषा के पिता संजय कुमार का कहना है कि परिवार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इस निर्णय को सीबीआई की विशेष अदालत में चुनौति देते हुए जवाब दाखिल किया है। मनीषा 11 अगस्त 2025 की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। उसका शव 13 अगस्त की सुबह दो दिन बाद सिंघानी गांव के समीप नहर के पास खेत में मिला था। शव से चेहरा, नाक की संरचनाएं, दोनों आंखों के सॉकेट और गर्दन गायब थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख की लागत तय, एनएसए हिरासत को कहा 'क़ानूनी नहीं'
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख की लागत तय, एनएसए हिरासत को कहा 'क़ानूनी नहीं'

दिल्ली हाई कोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की परिभाषा पर सुनवाई
अपराध

दिल्ली हाई कोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की परिभाषा पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने NSA से मल्ला अफ़रोज़ की रोकथाम को रद्द किया, यूपी सरकार पर ₹10 लाख जुर्माना लगाया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने NSA से मल्ला अफ़रोज़ की रोकथाम को रद्द किया, यूपी सरकार पर ₹10 लाख जुर्माना लगाया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में शामिल करने की सिफ़ारिश की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सर्वोच्च न्यायालय में शामिल करने की सिफ़ारिश की

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को पैक्ड फूड चेतावनी लेबल के 365‑दिन की स्वैच्छिक अवधि पर सवाल किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI को पैक्ड फूड चेतावनी लेबल के 365‑दिन की स्वैच्छिक अवधि पर सवाल किया

सिंगापुर की अदालत ने भारतीय आईटी वेंडर को 7 महीने की जेल, 18,000 संवेदनशील फाइलों की अनधिकृत पहुँच के आरोप
अपराध

सिंगापुर की अदालत ने भारतीय आईटी वेंडर को 7 महीने की जेल, 18,000 संवेदनशील फाइलों की अनधिकृत पहुँच के आरोप

दिल्ली उच्च न्यायालय ने FSSAI से सवाल: रिड बुल पर 'एनर्जी ड्रिंक' वर्जन से पहले क्या नोटिस दिया गया?
अपराध

दिल्ली उच्च न्यायालय ने FSSAI से सवाल: रिड बुल पर 'एनर्जी ड्रिंक' वर्जन से पहले क्या नोटिस दिया गया?

ताज़ा ख़बरें