सुप्रीम कोर्ट ने 22 बरी आरोपीयों को नोटिस जारी, अमित शाह के डिस्चार्ज को दोबारा नहीं खोला जाएगा
सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में बरी हुए 22 आरोपीयों के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी करके सीबीआई व आरोपी पक्ष से जवाब माँगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि गुजरात के पूर्व गृह मंत्री अमित शाह को आरोप‑मुक्त करने वाले फैसले को पुनः नहीं खोला जाएगा। कई गवाहों के बयान बदलने से सुनवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठे।

सौजन्य से:- abplive.com
सोहराबुद्दीन केस: अमित शाह को राहत बरकरार, बरी हुए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
कोर्ट ने यह साफ किया है कि वह गृह मंत्री अमित शाह को आरोप-मुक्त करने के मामले को दोबारा नहीं खोलेगा. बरी किए गए 22 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है.
सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में 22 आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने CBI और आरोपियों से जवाब मांगा है. हालांकि, कोर्ट ने यह साफ किया है कि वह गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह को आरोप-मुक्त करने के मामले को दोबारा नहीं खोलेगा. अमित शाह को 2014 में ही इस केस से डिस्चार्ज कर दिया गया था.
30 दिसंबर 2014 को मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में अमित शाह को आरोप-मुक्त करार दिया था. स्पेशल CBI जज एम.बी. गोसावी ने कहा था कि रिकॉर्ड को देखने पर अमित शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार नहीं बनता. इसके बाद 2018 में मुकदमे पर ट्रायल कोर्ट का अंतिम फैसला आया. इसमें 22 आरोपियों को बरी किया गया.
इस साल मई में बॉम्बे हाई कोर्ट के ने भी ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. जो 22 आरोपी बरी हुए हैं, उनमें से 21 गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के पुलिसकर्मी हैं. हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोहराबुद्दीन शेख के भाई रुबाबुद्दीन ने याचिका दायर की है. इसी याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने नोटिस जारी किया है.
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मामले में बड़ी संख्या में गवाहों के अपने बयान से मुकरने पर चिंता जताई. कोर्ट ने कहा कि ट्रायल के दौरान कुल 210 गवाहों में से 92 गवाह अपने पहले के बयानों से पलट गए थे. ऐसे में यह अहम सवाल है कि मामले की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से हुई या नहीं. इसी पहलू की समीक्षा की जाएगी.
सोहराबुद्दीन शेख के खिलाफ गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, अपहरण, जबरन वसूली और हथियारों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज थे. 26 नवंबर 2005 को उसकी मौत गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस एनकाउंटर में हुई थी. इसके बाद उसकी पत्नी कौसर बी और सहयोगी तुलसीराम प्रजापति की मौत का मामला भी सामने आया. उसके परिवार ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया था.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने FSSAI से सवाल: रिड बुल पर 'एनर्जी ड्रिंक' वर्जन से पहले क्या नोटिस दिया गया?

सुप्रीम कोर्ट ने बच्चों के सोशल‑मीडिया उपयोग पर केंद्र को वैधानिक सुरक्षा व्यवस्था बनाने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शिवार सैना के कॉर्पोरेटर रामेश माथरे का बAIL निरस्त किया, डॉक्टरों पर हमला को रोकने के लिए मजबूत सन्देश

एनआईए की विशेष अदालत ने 'वॉइस ऑफ़ हिंद' साजिश में ISIS के चार सदस्यों को सजा दी

लखनऊ खंडपीठ से 25 साल बाद दूसरा जज: न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित

शिक्षक पर स्याही के हमले में 12 पर छह महीने की जेल

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गहन ऑडिट का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को SC जज के पद के लिए सिफ़ारिश की
ताज़ा ख़बरें
- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफ़े की माँग पर देशभर में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट में
- कोलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के लिए सिफारिश की
- सुप्रीम कोर्ट ने 92 गवाहों के पलटने पर जताई गहरी चिंता, अमित शाह को दिया विशेष निर्देश
- गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना के हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की सिफ़ारिश
- न्यायाधीश शर्मा का बहिष्कार वाद: भारत की न्यायिक नैतिकता पर नया सवाल
- 92 गवाहों के हटने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई तीव्र चिंता, अमित शाह को दिया स्पष्ट निर्देश
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा: कई कानूनी शिकायतें दर्ज कराना आत्महत्या उकसाने का अपराध नहीं
- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट के पद के लिए कलीजियम ने सिफ़ारिश की

