होममुकदमेअररिया में चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लोक अदालत
मुकदमे

अररिया में चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लोक अदालत

अररिया व्यवहार न्यायालय में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जन-जागरूकता अभियान के तहत लोगों को चेक बाउंस से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

9 जुलाई 2026 को 12:57 pm बजे
अररिया में चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लोक अदालत

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Araria

- Araria Lok Adalat: Check Bounce Cases Settlement | Jaagrukta Abhiyan

अररिया में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत:चेक बाउंस मामलों के निपटारे को जागरूकता अभियान,व्यवहार कोर्ट में लगी टेबल

- कॉपी लिंक

अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चेक बाउंस से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है।

इसी क्रम में गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में एक विशेष जागरूकता टेबल लगाई गई। यहाँ न्यायालय आने वाले फरियादियों, वादकारियों और उनके परिजनों को चेक बाउंस मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से निपटाने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित, सरल और आपसी सहमति से समाधान करना है। चेक बाउंस से जुड़े मामलों में यदि दोनों पक्ष समझौते के लिए तैयार हों, तो लोक अदालत के माध्यम से कम समय और कम खर्च में विवाद का स्थायी समाधान संभव है।

अतिरिक्त खर्च और समय की बचत

अधिकारियों ने जानकारी दी कि लोक अदालत में हुए समझौते को न्यायालय के निर्णय के समान वैधानिक मान्यता प्राप्त होती है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया, अतिरिक्त खर्च और समय की बचत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सभी संबंधित पक्षकारों से 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटारा करने की अपील की है।

न्यायालय प्रशासन ने विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन
मुकदमे

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
मुकदमे

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
मुकदमे

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
मुकदमे

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
मुकदमे

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
मुकदमे

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत

ताज़ा ख़बरें