श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण: लोक अदालत ने 18 अगस्त को फिर से सुनवाई के निर्देश दिए
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर जनपद के जिला न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में लोक अदालत में एक बार फिर सुनवाई हुई है। इस दौरान, हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष को मेवात में 10 एकड़ भूमि देने की पेशकश की है।

सौजन्य से:- ETV Bharat
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण; लोक अदालत में अब 18 अगस्त को सुनवाई
पिछली बार मुस्लिम पक्ष न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ था
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 7, 2026 at 6:04 PM IST
मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण को लेकर जनपद के जिला न्यायालय लोक अदालत में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में फिर से शुक्रवार को सुनवाई हुई. पिछली बार नोटिस के बाद भी मुस्लिम पक्ष न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ था. इस बार सुनवाई के लिए अगली 18 अगस्त नियत की गई है.
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में जनपद के न्यायालय विशेष लोक अदालत में श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर मुस्लिम और हिंदू पक्ष को नोटिस जारी किए गए हैं. दोनों पक्षों ने विशेष लोक अदालत में अपना पक्ष रखा.
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनवाने के पक्ष में सनातन हिंदू श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मुस्लिम पक्ष को मेवात क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि देने की पेशकश की है और कहा है कि मस्जिद बनवाने में जो खर्चा आएगा, उसको भी अलग से दिया जाएगा लेकिन श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर से मस्जिद हटा लें. क्योंकि हिंदू चाहते हैं कि श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर में एक भव्य मंदिर भगवान श्री कृष्ण का बने.
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईद गाह मस्जिद प्रकरण से संबंधित 18 मामले प्रयागराज हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. सामाजिक संगठन, साधु संत, श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद की याचिकाएं न्यायालय में लंबित हैं.
फलाहारी संत दिनेश शर्मा ने के मुताबिक, हिंदू पक्ष चाहता है कि मंदिर परिसर मस्जिद मुक्त हो जाए. हम लोग चाहते हैं कि अगर मुस्लिम पक्ष ख़ुद ही मस्जिद हटा लेता है तो हम मेवात में 10 एकड़ भूमि देने के लिए तैयार हैं. मेवात में मस्जिद बनाने का खर्चा भी अलग से दिया जाएगा. मुस्लिम पक्ष चाहे तो समाधान को स्वीकार कर सकता है. हम लोग चाहते हैं जैसे अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, इस तरह मथुरा में श्री कृष्ण भगवान का भी मंदिर बने.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

