सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का होगा शांतिपूर्ण निस्तारण, बलिया में विशेष लोक अदालत
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का शांतिपूर्ण निस्तारण होगा। बलिया में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ballia
- Ballia Special Lok Adalat Aug 21 23 | Supreme Court Cases Disposal
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का होगा निस्तारण:बलिया में 21 से 23 अगस्त तक विशेष लोक अदालत लगेगी
- कॉपी लिंक
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर न्याय को सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से देशभर में 'समाधान समारोह-2026' के तहत एक विशेष लोक अदालत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, जिनमें आपसी सहमति की संभावना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश के निर्देशन में न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उन वादों को शामिल किया जाएगा, जिनका समाधान आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संभव है।
उन्होंने बताया कि 'समाधान समारोह-2026' का उद्देश्य केवल मामलों का निस्तारण करना नहीं है, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंधों को बनाए रखते हुए त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराना भी है। इस पहल से लोगों को वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनके समय व धन दोनों की बचत होगी।
सुलह-समझौते के लिए पक्षकारों की बैठक जनपद न्यायालय, बलिया परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पक्षकार ऑनलाइन माध्यम से भी इस प्रक्रिया में शामिल होकर समझौते की कार्यवाही कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इच्छुक पक्षकारों से अपील की है कि अधिक जानकारी एवं आवश्यक सहायता के लिए प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

