सर्वोच्च न्यायालय की विशेष लोक अदालत में भदोही के वादों का होगा त्वरित निस्तारण
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त 2026 तक एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त वादों का निस्तारण होगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bhadohi
- Bhadohi Pending Cases Disposal | August Special Lok Adalat
सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन:भदोही में 21 से 23 अगस्त तक लंबित वादों का होगा निस्तारण
- कॉपी लिंक
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त 2026 तक एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह 'समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत)–2026' नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय परिसर में आयोजित होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही के पूर्णकालिक सचिव ने यह जानकारी दी है।
इस विशेष लोक अदालत का उद्देश्य न्याय को सरल, सुलभ और सौहार्दपूर्ण बनाना है, ताकि आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से लंबित वादों का शीघ्र निपटारा हो सके। इस अभियान का शुभारंभ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल 2026 को किया जा चुका है।
अभियान के तहत, सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त वादों का निस्तारण आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार भौतिक रूप से या ऑनलाइन माध्यम से सुलह-वार्ता में भाग ले सकते हैं।
जिन पक्षकारों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जो सौहार्दपूर्ण समाधान चाहते हैं, वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा, जिसके माध्यम से वाद को विशेष लोक अदालत में सूचीबद्ध कराया जा सकता है।
अधिक जानकारी के लिए पक्षकार कक्ष संख्या 806 और 808, बी-ब्लॉक, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली स्थित कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही ने सभी संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते आवेदन कर अपने मामलों का शीघ्र और सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

चेहरे की पहचान को चुनौती देने वाले विरोध प्रदर्शन: भारत का सर्वोच्च न्यायालय सुनेगा मामला

गवर्नर हाउस घेराव के एलान पर हाईकोर्ट का कड़वा जवाब, शांति बनाए रखने का निर्देश

वार्निंग लेबल लागू करने में देरी को लेकर अदालत ने एफएसएसएआई को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने कोरियन रैना जैसे 5 कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए

कर विभाग को झटका: ट्रिब्यूनल ने कर विभाग की अपील खारिज कर दी

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश का शीर्ष अदालत में हलफनामा: ट्रिब्यूनल की गतिविधियों पर हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करना है

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल बैंक खातों से प्रतिबंध में नहीं किया हस्तक्षेप
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई, सरकारी नौकरी देने के मामले में
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
- कर्नाटक के नए कानून से RSS पर क्या मकसद?
- सुप्रीम कोर्ट की फटकार: पैकेज्ड खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी क्यों नहीं?
- पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर चआदि।ावनी संबंधी कोर्ट का एफ. एस. एस. ए. आई. को आदेश
- भारत को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा देगी पर्यावरणीय मुआवजा व्यवस्था
- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दी
- सुप्रीम कोर्ट के लाइव स्ट्रीमिंग को दुरुपयोग के शक में, सीजेआई ने चिंता व्यक्त की

