होममुकदमेसुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष अदालत अगस्त में होगी
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष अदालत अगस्त में होगी

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष आदालत का आयोजन अगस्त में किया जा रहा है। प्रक्रिया के लिए 30 जुलाई तक आवेदन करना होगा। यह आदालत नई दिल्ली में हित धारित विशेष रूप से केंद्रित की जाएगी।

8 जुलाई 2026 को 03:57 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष अदालत अगस्त में होगी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Sant kabir nagar

- Sant Kabir Nagar Special Lok Adalat August 2026 | Supreme Court Cases

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत:संतकबीर नगर में 21 से 30 अगस्त तक होगी, 30 जुलाई तक करें आवेदन

- कॉपी लिंक

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 से 30 अगस्त 2026 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत नई दिल्ली स्थित सर्वोच्च न्यायालय परिसर में सुलह-समझौते के माध्यम से मामलों को निपटाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर के सचिव सुनील कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्य न्यायाधीश की पहल पर 21 अप्रैल 2026 से 'समाधान समारोह-2026' अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर शीघ्र और प्रभावी निस्तारण करना है। विशेष लोक अदालत से पहले, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों पर परामर्श बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों में पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल होकर विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रयास कर सकते हैं। समाधान समारोह में शामिल होने के इच्छुक पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्राधिकरण ने आमजन से इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय सहभागिता कर न्याय को अधिक सरल, सुलभ और शीघ्र बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन
मुकदमे

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
मुकदमे

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
मुकदमे

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
मुकदमे

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
मुकदमे

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
मुकदमे

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत

ताज़ा ख़बरें