होममुकदमेदौसा में चेक बाउंस के 2326 मामलों पर 1 दिन में निपटाने की राह
मुकदमे

दौसा में चेक बाउंस के 2326 मामलों पर 1 दिन में निपटाने की राह

दौसा में शनिवार को विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 2326 केस निपटाने के लिए विशेष अदालत लगाई जाएगी। इसमें एन आई एक्ट की लंबित आपराधिक अपीलें भी आपसी राजीनामे से निपटेंगी।

18 जुलाई 2026 को 12:13 am बजे
दौसा में चेक बाउंस के 2326 मामलों पर 1 दिन में निपटाने की राह

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Dausa

- A Special Lok Adalat Will Be Held Today To Settle 2326 Cheque Bounce Cases.

चेक बाउंस के 2326 केस निपटाने को आज विशेष लोक अदालत होगी

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | दौसा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को विशेष लोक अदालत लगाएगा। इसमें न्यायालयों में लंबित एनआई एक्ट चेक अनादरण के प्रकरणों का निस्तारण होगा। धारा-138 एनआई एक्ट की लंबित आपराधिक अपीलें भी आपसी राजीनामे से निपटेंगी।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष केशव कौशिक ने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिक से अधिक चेक अनादरण के मामलों को विशेष लोक अदालत के लिए चिन्हित करें। पक्षकारों के बीच समझौता कराने के प्रभावी प्रयास करें। उन्होंने आमजन से भी विशेष लोक अदालत का अधिकतम लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते से विवाद सुलझता है। समय बचता है। धन बचता है। लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है। लोक अदालत का अवार्ड अंतिम होता है। यह न्यायालय की डिक्री के समान प्रभावी होता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संतोष अग्रवाल ने बताया कि विशेष लोक अदालत के लिए एनआई एक्ट के 2326 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। निस्तारण के लिए दौसा मुख्यालय पर दो लोक अदालत बेंच बनेंगी। बांदीकुई, महवा, लालसोट, सिकराय में एक-एक बेंच बनेगी। कुल छह बेंचों का गठन किया गया है। जिन पक्षकारों को नोटिस नहीं मिला है, वे भी संबंधित न्यायालय या लोक अदालत बेंच में पहुंच सकते हैं। वे अपने प्रकरण का राजीनामे के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन
मुकदमे

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
मुकदमे

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
मुकदमे

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
मुकदमे

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
मुकदमे

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
मुकदमे

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत

ताज़ा ख़बरें