होम›कानून›खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 245 वादे, 450 लाभार्थियों को मिली राहत
कानून

खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 245 वादे, 450 लाभार्थियों को मिली राहत

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत खटीमा के सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, विद्युत बिल आदि सहित 245 वादों का निस्तारण किया। इस प्रक्रिया में तीन बेंचों के न्यायाधीशों ने सुनवाई की, जिससे कुल 450 लाभार्थियों को न्याय मिला।

13 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 245 वादे, 450 लाभार्थियों को मिली राहत

सौजन्य से:- Hindustan

लोक अदालत में 245 वादों का निस्तारण, 450 लाभार्थियों को मिला लाभ

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 245 वादों का निस्तारण हुआ, जिससे 450 लाभार्थियों को लाभ मिला। कोर्ट में वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, विद्युत संबंधित मामले आदि का निस्तारण किया गया।

खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट खटीमा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें प्री-लिटिगेशन सहित विभिन्न मामलों के 245 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत से कुल 450 लाभार्थी लाभान्वित हुए। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तीन बेंच गठित की गई थीं। प्रथम बेंच में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजलि नोलियाल, द्वितीय बेंच में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन आशीष तिवारी और तृतीय बेंच में न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनमोहन सिंह ने मामलों की सुनवाई की। लोक अदालत में वैवाहिक विवाद, धन वसूली, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत चेक बाउंस, विद्युत संबंधी मामले, जल एवं बिजली के बिल, बैंक लोन और मोटरसाइकिल चालान से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया।

तहसील विधिक सेवा समिति खटीमा के सचिव आशीष तिवारी के निर्देशन में पीएलवी सदस्यों की ड्यूटी राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाई गई। इस दौरान विमल कुमार, आरबी सिंह राणा, लाल सिंह, उदय कुमार, विपिन उप्रेती, भगवती देवी, रेखा, मीरा देवी, मंजू देवी, शुभम राणा, विमला मुंडेला, कमला गोस्वामी, गीता शर्मा, रामनिवास, पिंकी राणा, माया देवी, नीतू राणा आदि मौजूद रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें