होम›कानून›जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 3.1 लाख वादों का निपटारा, राजस्व 36.93 करोड़
कानून

जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 3.1 लाख वादों का निपटारा, राजस्व 36.93 करोड़

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने 3,10,643 वादों का निपटारा करते हुए 36 करोड़ 93 लाख 28 हजार 255 रुपये जुटाए। प्रीलिटिगेशन के तहत 2,98,495 मामलों से 35 करोड़ 13 लाख 96 हजार 697 रुपये मिले, तथा 12,148 वादों के सुनवाई से 1 करोड़ 79 लाख 31 हजार 558 रुपये प्राप्त हुए।

13 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
जमशेदपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 3.1 लाख वादों का निपटारा, राजस्व 36.93 करोड़

सौजन्य से:- livehindustan.com

नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख वादों का निष्पादन

समझौते के तहत 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त, जमशेदपुर व घाटशिला में 16 बेंच गठित नेशनल लोक अदालत में 3.10 वादों का निष्पादन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को जमशेदपुर सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में कुल 3 लाख 10 हजार 643 वादों का निष्पादन किया गया। इन मामलों के निष्पादन से समझौते के तहत कुल 36 करोड़ 93 लाख 28 हजार 255 रुपये प्राप्त हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन से जुड़े 2 लाख 98 हजार 495 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में समझौते के तहत 35 करोड़ 13 लाख 96 हजार 697 रुपये मिले।

वहीं, न्यायिक बेंच के समक्ष अदालत में विचाराधीन 12 हजार 148 वाद सुनवाई के लिए रखे गए। इन मामलों का भी आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। विचाराधीन मामलों के निष्पादन से 1 करोड़ 79 लाख 31 हजार 558 रुपये प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 बेंच तथा घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का गठन किया गया था। इन बेंच के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने मामलों का निपटारा कराया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम
कानून

हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में
कानून

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध
कानून

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश
कानून

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया
कानून

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात
कानून

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका
कानून

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
कानून

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया

ताज़ा ख़बरें