होममुकदमेकैमूर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत की तैयारी
मुकदमे

कैमूर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत की तैयारी

कैमूर जिला व्यवहार न्यायालय में लंबित मामलों के तुरंत निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत की तैयारी चल रही है, जिसके लिए 6 और 7 जुलाई को पक्षकारों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत सह समाधान समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

30 जून 2026 को 06:25 am बजे
कैमूर में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत की तैयारी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Kaimur

- Kaimur Lok Adalat Meeting July 6 7 | Case Disposal Prep

कैमूर में विशेष लोक अदालत की तैयारी:पेंडिंग केस के तुरंत निपटारे के लिए 6 और 7 जुलाई को मीटिंग

- कॉपी लिंक

कैमूर जिला व्यवहार न्यायालय में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत से पूर्व होने वाली बैठकों की तिथि बढ़ा दी गई है। अब 6 और 7 जुलाई को पक्षकारों की बैठकें होंगी, जिनमें आपसी सहमति से वादों की सूची तैयार की जाएगी।

यह विस्तार सर्वोच्च न्यायालय में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत सह समाधान समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

पक्षकारों को थानों के माध्यम से नोटिस भेजे

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनुराग और सचिव डॉ. शैल ने बताया कि पक्षकारों को थानों के माध्यम से नोटिस भेजे जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त, भभुआ जिला व्यवहार न्यायालय स्थित स्थायी लोक अदालत की पीठ अब सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार) जनहित से जुड़े वादों की सुनवाई कर रही है। इसमें वायु, सड़क, जल परिवहन, डाक, टेलीफोन, बिजली, जलापूर्ति, सार्वजनिक स्वच्छता, अस्पताल, बीमा और बैंकिंग से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता है।

अवसर का फायदा उठाने की अपील

स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे लंबी अदालती प्रक्रियाओं से बचने और जनोपयोगी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। यहां मामलों का निष्पादन बिना किसी अतिरिक्त अदालती शुल्क के और कम समय में सुनिश्चित किया जाता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन
मुकदमे

बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी
मुकदमे

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई
मुकदमे

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट
मुकदमे

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी
मुकदमे

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद
मुकदमे

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता
मुकदमे

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत

ताज़ा ख़बरें