होमअपराधकोर्ट का निर्णय: 60 वर्षीय बुजुर्ग को दुष्कर्म मामले में बरी करने का फैसला
अपराध

कोर्ट का निर्णय: 60 वर्षीय बुजुर्ग को दुष्कर्म मामले में बरी करने का फैसला

पंचकूला अदालत ने चार साल पुराने दुष्कर्म मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग को बरी कर दिया। अदालत ने साक्ष्य अपर्याप्त पाए और गवाहों के बयानों में विरोधाभास के कारण आरोप साबित नहीं होने का निर्णय लिया। यह मामला रंजिश के चलते दर्ज किया गया था।

11 जुलाई 2026 को 06:59 am बजे
कोर्ट का निर्णय: 60 वर्षीय बुजुर्ग को दुष्कर्म मामले में बरी करने का फैसला

सौजन्य से:- Jagran

दुष्कर्म केस में 60 वर्षीय बुजुर्ग चार साल बाद बरी, पंचकूला Court का फैसला; रंजिश में दर्ज कराया था मुकदमा

पंचकूला अदालत ने चार साल पुराने दुष्कर्म मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग को बरी किया। अदालत ने साक्ष्य अपर्याप्त पाए और गवाहों के बयानों में विरोधाभास के ...और पढ़ें

HighLights

- पंचकूला कोर्ट ने सुनाया फैसला।

- आरोप साबित नहीं हुए, साक्ष्य अपर्याप्त।

- गवाहों के बयानों में विरोधाभास।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। करीब चार साल पुराने दुष्कर्म मामले में पंचकूला की अदालत ने 60 वर्षीय आरोपित को बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा और प्रस्तुत साक्ष्य दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 26 मार्च 2022 को 13 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली से मिलकर घर लौट रही थी। आरोप था कि आरोपित ने उसके पिता के 50 रुपये लौटाने का बहाना बनाकर उसे अपनी दुकान में बुलाया और दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की।

शिकायत में यह भी कहा गया था कि बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। बचाव पक्ष के अधिवक्ता केतन खुराना ने अदालत में दलील दी कि घटना वाले दिन ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके संबंध में थाने में कलंदरा दर्ज किया गया था।

उनका कहना था कि इसी रंजिश के चलते कुछ दिन बाद उनके मुवक्किल के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने शिकायतकर्ता और अन्य गवाहों के बयानों में कई महत्वपूर्ण विरोधाभास पाए।

अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपों के समर्थन में विश्वसनीय और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों का मूल्यांकन करने के बाद अदालत ने आरोपित को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें