बारिश के बीच भी शास्त्रीनगर में महिलाओं का धरना जारी, 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मेरठ के शास्त्रीनगर में चल रहे सैटबैक के विरोध में महिलाओं का धरना बुधवार को बारिश के बीच भी जारी रहा। महिलाओं ने स्टंट में पानी की भराव के बावजूद धरनास्थल से नहीं हटीं। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रभावित लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Meerut Shastrinagar Setback Protest | Supreme Court Hearing July 14
83वें दिन बारिश में भी महिलाओं का धरना जारी:मेरठ के शास्त्रीनगर में चल रहे सैटबैक की 14 जुलाई को है सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- कॉपी लिंक
मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 2 और सेक्टर 4 में सेटबैक कार्रवाई के विरोध में चल रहा महिलाओं का धरना बुधवार को बारिश के बीच भी जारी रहा। तेज बारिश और टेंट में पानी भरने के बावजूद महिलाएं धरनास्थल से नहीं हटीं। रोजाना की तरह सुबह सुंदरकांड के 11 पाठ किए गए।
इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। मामले में 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। सुनवाई की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रभावित लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
दोपहर में बारिश तेज होने पर धरनास्थल पर लगाया गया टेंट छोटा पड़ गया और उसमें से पानी टपकने लगा। इसके बावजूद महिलाएं छाता लेकर टेंट में डटी रहीं। तिरंगा चौक व्यापार संघ, के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन से बारिश को देखते हुए बड़ा और वाटरप्रूफ टेंट लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने सभी व्यापारियों से बुधवार सुबह 11 बजे धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देने की अपील भी की। आवास एवं विकास परिषद की ओर से शास्त्रीनगर स्कीम नंबर-7 के तहत 815 भवनों को नोटिस जारी किए गए हैं।
नोटिस के बाद कई भवन स्वामी सेटबैक के लिए अपने मकानों के आगे के हिस्से स्वयं हटवा रहे हैं। इसका असर सेंट्रल मार्केट के कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बाजार में अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी हैं। जो दुकानें अभी खुली हैं, वे स्टॉक क्लियरेंस और भारी छूट के पोस्टर लगाकर तथा ग्राहकों को संदेश भेजकर सामान बेचने का प्रयास कर रही हैं।
वहीं शास्त्रीनगर के गोल मंदिर के पास सेक्टर-3 और 4 के चौराहे पर भी महिलाओं का धरना लगातार जारी रहा है। महिलाओं का कहना है कि हम न्याय के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक हमे अपने घर व्यापार बचाने की इस लड़ाई में न्याय नहीं मिलता है हमारा यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

