उत्तर प्रदेश में स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती: 9 जिलों के लिए आवेदन शुरू
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश के 9 जिलों में स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र लखनऊ और बलिया की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और आवश्यक शर्तों का पालन करते हुए आवेदन जमा कर सकते हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Ballia
- Uttar Pradesh Lok Adalat Recruitment 2026 | Apply For President Posts
बलिया में स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती:नौ जिलों के लिए आवेदन शुरू, वेबसाइट से करें डाउनलोड
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रदेश के नौ जनपदों की स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन मांगे गए हैं।
प्राधिकरण के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट तथा जनपद न्यायालय बलिया की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर आवश्यक अभिलेखों के साथ विज्ञप्ति में दिए गए निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा।
विज्ञप्ति में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पात्रता, आयु सीमा, अनुभव, चयन प्रक्रिया, आवेदन की शर्तें तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विस्तार से उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले विज्ञप्ति का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि विलंब से प्राप्त या अपूर्ण आवेदन पत्रों पर नियमानुसार विचार नहीं किया जाएगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
बिहार विश्वविद्यालय कानून के विरोध में शिक्षक संघों का प्रदर्शन

लोकसभा में ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पेश, 16 न्यायाधिकरणों के लिए निगरानी

मानदेय बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी गई लड़ाई

पिछली तारीख से टैक्स की देनदारी सही, लेकिन जुर्माना नहीं: सुप्रीम कोर्ट

बिहार में गुजरात मॉडल की शराबबंदी लागू होनी चाहिए: जीतन राम मांझी

दुर्गा कॉलोनी का दोबारा सर्वे: फरीदाबाद में 234 एकड़ जमीन की होगी जांच, प्लॉटधारकों को राहत की उम्मीद

पिता को अदालत का झटका: बेटी की शिक्षा के लिए जमा पैसा भरण-पोषण में नहीं गिना जा सकता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मिलेगी दुर्गा बिल्डर कॉलोनी के प्लॉटधारकों को राहत
ताज़ा ख़बरें
- ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026: जयराम रमेश ने केंद्र की योजना का किया समर्थन
- मेटा को 567 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए
- दोषियों की अपीलों में देरी को माफ करने का मौका, न्यायपालिका ने दी दिशानिर्देश
- JPSC परीक्षा घोटाला: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
- शासन को आरोप तय करने में लगे 10 साल, अदालत में पहुंचते ही निरस्त
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मृत कर्मचारियों के पुत्रों को नौकरी देने का निर्देश दिया
- JPSC परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट में विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
- बच्चों की शिक्षा पर भार : शिक्षक भर्ती के लंबित मुकदमों के लिए स्पेशल कोर्ट, संघ ने दी मांग

