होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में हंगामा: याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके, CJI के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके, CJI के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक अजीब नज़ारा देखने को मिला, जब एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके और भारत के मुख्य न्यायाधीश के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

10 जुलाई 2026 को 04:57 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके, CJI के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल

सौजन्य से:- Jansatta

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिकाकर्ता (जो खुद अपनी पैरवी कर रहा था) की अपील की सुनवाई के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला। याचिकाकर्ता ने दुर्व्यवहार किया, कोर्ट रूम में केस के कागज फेंके और भारत के मुख्य न्यायाधीश के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने प्रबल प्रताप नाम के व्यक्ति पेश हुआ। वे इलाहाबाद हाई कोर्ट की ओर से अपनी रिट याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ अपील कर रहा था। उसने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173(4) के तहत अपनी अर्जी को निजी शिकायत मामले में बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

तुम मुझे आदेश दे रहे हो- जस्टिस विश्वनाथन

जब मामले की सुनवाई शुरू हुई, तो याचिकाकर्ता ने बेंच से अजीब बात कही, “मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट (न्यायिक सेवक), मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के एसीपी विकास नगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें।” जस्टिस विश्वनाथन ने पूछा, “आप मुझे आदेश दे रहे हैं? आप हमें आदेश दे रहे हैं?”

अचानक, बिना किसी उकसावे के याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में केस के कागज फेंक दिए और भारत के मुख्य न्यायाधीश के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए। पूरी घटना के दौरान बेंच वहीं रही और उसने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

पूर्व सीजेआई की ओर वकील ने फेंका था जूता

बता दें कि एक ऐसी ही घटना छह अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना जूता उतारकर पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर फेंकने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों उसे पकड़कर कोर्ट से बाहर ले गए। बीसीआई ने उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने उसकी सदस्यता खत्म कर दी। बाद में पूर्व सीजेआई ने कहा कि आरोपी वकील के खिलाफ कोई भी कार्रवाई ना की जाए।

यह भी पढे़ं: ‘अहंकार को घर पर ही छोड़ दें’, जवाब से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने AIIMS के एक्टिंग डायरेक्टर को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को AIIMS के कार्यवाहक निदेशक को कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत इस बात से नाराज थी कि जब उसने स्पष्टीकरण मांगा है तो हलफनामा दाखिल क्यों किया गया। मामला डीएनए परीक्षण से जुड़ा है, जो समय पर नहीं किया गया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई
अपराध

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई
अपराध

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर
अपराध

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
अपराध

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका
अपराध

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अपराध

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश
अपराध

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
अपराध

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा

ताज़ा ख़बरें