होममुकदमेराहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की कोशिश, हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सवाल उठाए
मुकदमे

राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की कोशिश, हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सवाल उठाए

राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी, जिसमें CBI और ED को जांच के निर्देश दिए गए थे।

15 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की कोशिश, हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सवाल उठाए

सौजन्य से:- Nai Dunia

आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट के ED-CBI जांच आदेश को दी चुनौती

आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 02:53:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 02:54:34 PM (IST)

HighLights

- 17 अगस्त को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

- भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत से जुड़ा है मामला

- सीबीआई की रिपोर्ट पर भी जताई गई थी आपत्ति

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें आरोपों के सत्यापन के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जांच के निर्देश दिए गए थे।

राहुल गांधी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल कर हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक अलग ट्रांसफर याचिका भी दायर की है। इसमें मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है।

17 अगस्त को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दोनों याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त 2026 को सुनवाई प्रस्तावित है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी। पीठ में न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल हैं।

भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत से जुड़ा है मामला

यह मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से की गई शिकायत से जुड़ा है। शिकायत में राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए गए थे। इसी शिकायत के आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई 2026 में सीबीआई और ईडी को आरोपों के सत्यापन और कानून के मुताबिक आवश्यक जांच की अनुमति दी थी।

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर भी निर्देश दिए थे। अदालत ने कहा था कि जांच के दौरान यदि किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित एजेंसी कानून के तहत आगे की कार्रवाई कर सकती है।

सीबीआई की रिपोर्ट पर भी जताई गई थी आपत्ति

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई की ओर से पेश की गई रिपोर्ट पर असंतोष भी व्यक्त किया था। इसके बाद जांच और आरोपों के सत्यापन को लेकर केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका को लेकर अदालत ने आवश्यक निर्देश दिए।

अब राहुल गांधी की याचिका के बाद मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी। 17 अगस्त को होने वाली सुनवाई में शीर्ष अदालत यह तय करेगी कि हाईकोर्ट के आदेश को लेकर राहुल गांधी की आपत्तियों पर क्या रुख अपनाया जाता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार: पैकेज्ड फूड पर वार्निंग लेबल क्यों नहीं?
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार: पैकेज्ड फूड पर वार्निंग लेबल क्यों नहीं?

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल मांगा!
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, पैकेज्ड फूड पर वॉर्निंग लेबल मांगा!

न्यायमूर्ति रजनी दुबे बनी छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्ष
मुकदमे

न्यायमूर्ति रजनी दुबे बनी छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्ष

भारत का नवीनीकरण: एक लोकतंत्र की तलाश
मुकदमे

भारत का नवीनीकरण: एक लोकतंत्र की तलाश

केंद्र के MMDR संशोधन बिल पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का विरोध, राज्य के हितों की रक्षा की मांग
मुकदमे

केंद्र के MMDR संशोधन बिल पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का विरोध, राज्य के हितों की रक्षा की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग पर सरकार से किया सवाल
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की लेबलिंग पर सरकार से किया सवाल

न्याय का त्वरित माध्यम: 12 सितंबर को सीवान में राष्ट्रीय लोक अदालत
मुकदमे

न्याय का त्वरित माध्यम: 12 सितंबर को सीवान में राष्ट्रीय लोक अदालत

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी
मुकदमे

दिल्ली उच्च न्यायालय सहित पांच स्थानों को हिंसक हमले की धमकी

ताज़ा ख़बरें