होम›अधिकार›इगलास में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर: अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई - Iglas News
अधिकार

इगलास में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर: अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई - Iglas News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Aligarh - Iglas - Iglas Legal Awareness Camp | Women Rights & National Lok Adalat Update इगलास में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर:अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानका…

23 अगस्त 2026 को 08:55 am बजे
इगलास में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर:  अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई - Iglas News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Aligarh

- Iglas

- Iglas Legal Awareness Camp | Women Rights & National Lok Adalat Update

इगलास में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर:अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई

- कॉपी लिंक

इगलास में महिलाओं के कानूनी अधिकारों और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अपर सिविल जज (सी.डी.) एवं पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीगढ़ के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इगलास में आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान, सीएचसी में तैनात चिकित्सकों ने उपचार के लिए आईं महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया गया और मौलिक अधिकारों की जानकारी भी प्रदान की गई। महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में कानून द्वारा क्या सहायता उपलब्ध है।

कार्यक्रम में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी महिलाओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न मामलों का सरल और त्वरित निस्तारण कैसे किया जा सकता है।

इस अवसर पर, पीएलवी अशोक कुमार और आलोक ने सीएचसी में उपस्थित महिलाओं और तीमारदारों को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन एवं विधिक सहायता का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
तमिलनाडु सरकार ने आरटीआई छूट आदेश को निरस्त किया
अधिकार

तमिलनाडु सरकार ने आरटीआई छूट आदेश को निरस्त किया

संजिव चतुर्वेदी के मामलों में 17 न्यायाधीशों ने किया आत्म-निर्गमन, दो सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल
अधिकार

संजिव चतुर्वेदी के मामलों में 17 न्यायाधीशों ने किया आत्म-निर्गमन, दो सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल

अपील कोर्ट ने पेंटागन की एंथ्रोपिक ब्लैकलिस्ट को मान्य किया
अधिकार

अपील कोर्ट ने पेंटागन की एंथ्रोपिक ब्लैकलिस्ट को मान्य किया

सुप्रीम कोर्ट के कठोर आदेशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों के ध्वस्त करने में ढील
अधिकार

सुप्रीम कोर्ट के कठोर आदेशों के बावजूद उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माणों के ध्वस्त करने में ढील

फ्रांस में नया पुलिस बल कानून विरोध में हजारों ने उठाए कदम
अधिकार

फ्रांस में नया पुलिस बल कानून विरोध में हजारों ने उठाए कदम

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: विश्वविद्यालय के छात्रों को विरोध का अधिकार, मुस्कुराना अनुशासनहीनता नहीं
अधिकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा: विश्वविद्यालय के छात्रों को विरोध का अधिकार, मुस्कुराना अनुशासनहीनता नहीं

पर्यावरण सम्मेलन में सीजेआई ने कहा: अदालतों को संरक्षण‑विकास के संतुलन की चुनौती का सामना
अधिकार

पर्यावरण सम्मेलन में सीजेआई ने कहा: अदालतों को संरक्षण‑विकास के संतुलन की चुनौती का सामना

UN प्रमुख ने सुरक्षा परिषद में ‘कानून‑उल्लंघन करने वाली’ शक्तियों की कड़ी आलोचना
अधिकार

UN प्रमुख ने सुरक्षा परिषद में ‘कानून‑उल्लंघन करने वाली’ शक्तियों की कड़ी आलोचना

ताज़ा ख़बरें